अपराधउत्तरप्रदेशसम्भल प्रेमिका से शादी नहीं कराई तो युवक ने मां और भाई को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर By Pratibha Rajdar On Oct 12, 2024 78 संभल। सदर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका से शादी करने के लिए मां ने मना किया तो बेटा नाराज हो गया। युवक ने अपनी मां व भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नूरियो सराय निवासी सोमपाल की पत्नी पुष्पा देवी ने शनिवार को बताया कि बेटे का बिरादरी की ही किसी युवती के साथ कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ शादी करने का मन बनाकर इस बारे में मां पुष्पा देवी से बातचीत की। जानकारी होने की वजह से पुष्पा देवी ने बेटे की शादी उसकी प्रेमिका के साथ करने से मना कर दिया। जिसके बाद मां बेटे में विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने मां से संपति का बंटवारा करने की मांग की। विवाद के बाद युवक ने मां पुष्पा देवी के साथ मारपीट की। बचाने पहुंचे युवक ने अपने भाई सचिन के साथ भी मारपीट की। मारपीट की वजह से सचिन व पुष्पा देवी घायल हो गए। जिसके बाद मां बेटा कोतवाली आ गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पुष्पा देवी व सचिन का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। samachar 78 Share