युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या:रोड पर पड़ी मिली खून से लथपथ लाश

लखनऊ में एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा मिला। पास खड़ी बाइक पर खून ही खून फैला था। घटनास्थल पर पहुंची पत्नी पति के शव के पास बैठकर चीखने-चिल्लाने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना PGI इलाके में शहीद पथ पर मंगलवार देर रात 9 बजे हुई। मृतक की पहचान PGI के उतरठिया गांव के रहने वाले प्रदीप के रूप में हुई है। प्रदीप पत्नी पूजा के साथ यहां किराए के मकान में रहता था। पति-पत्नी मूलरूप से कानपुर के रहने वाले थे। प्रदीप यहां एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था।

खून से रंग गई बाइक, पॉलीथिन पर छींटे मिले

घटनास्थल पर मृतक की बाइक खड़ी मिली, जिस पर खून ही खून फैला हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बाइक के पास ही की गई। बाइक के हैंडल पर एक पन्नी बंधी हुई मिली, जिसमें रोल लिपटे हुए थे। पन्नी खून से सनी हुई मिली। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पन्नी में बंधे रोल का हत्या से कोई संबंध है या नहीं।

पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडीसीपी साउथ रलापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

बाइक पर पीछे बैठे युवक ने की हत्या

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने ही हत्या की थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े 2 वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक ही हत्या का आरोपी है। आरोपी युवक अमेठी जनपद का निवासी बताया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000