मोबाइल की बैटरी फटने से युवक जिंदा जला, परिजन बोले- हत्या कर शव जलाया

उत्तर प्रदेश में बागपत के खुब्बीपुरा निवाड़ा गांव में किराए के मकान में रह रहे सिरसली गांव निवासी अनिल कुमार (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलकर मौत हो गई। अनिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ब्रेड फैक्टरी में नौकरी करता था और पिछले तीन महीनों से गांव में मुस्तकीम के मकान में किराए पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार आशंका है कि अनिल के सिर के नीचे रखे मोबाइल फोन की बैटरी फटने से आग लगी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कमरे से जला हुआ मोबाइल फोन और बिजली के तार भी बरामद किए गए है। बताया जा रहा है कि अनिल पिछले दो दिनों से फैक्टरी नहीं गया था और उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था। रविवार दोपहर जब मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा बंद पाया तो पड़ोसियों की मदद से दूसरे रास्ते से अंदर झांककर देखा गया, जहां अनिल का जला हुआ शव पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से मोबाइल फोन, बिजली के तार और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आग लगने के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

बैटरी फटी तो लीड क्यों नहीं जली

मृतक के भाई प्रमोद का आरोप है कि यदि मोबाइल की बैटरी फटी होती तो सबसे पहले उसकी लीड जलती, जबकि मौके पर परिस्थितियां कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000