प्रतापगढ़: रंजिश में युवक को तीन गोली मारी, गंभीर, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

प्रतापगढ़। जिले में बड़ी वारदात गुरुवार को हुई। अपने घर के सामने बैठे युवक पर बाइक से आए तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फयरिंग की। तीन गोली लगने से युवक लहूलुहान हो गया। घायल को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया।

सीओ पट्टी समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे 

वारदात के बाद गांव में दहशत फैल गई। मुकदमे की रंजिश में घटना होने की आशंका में युवक के परिवार के सदस्यों ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आसपुर देवसरा थाने में तहरीर दी है। सूचना मिलने के बाद सीओ पट्टी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमलावरों की तलाश में पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं।

हमलावरों ने सोनू उपाध्याय का घर पूछा

पूरे धनी आसपुर देवसरा का 32 साल का विजय कुमार उपाध्याय उर्फ सोनू पुत्र ब्रह्मदेव घर पर रहकर ट्रैक्टर चलाता है। गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे वह ट्रैक्टर लेकर घर लौटा। खाना खाकर जैसे ही घर के बरामदे में तख्ते पर बैठा, एक बाइक पर सवार तीन हमलावर आए। बाइक चलाने वाले का चेहरा खुला था, जबकि दो अन्य का कपड़े से कवर था। पहुंचते ही उन लोगों ने विजय से पूछा कि सोनू उपाध्याय का घर यही है।

पांच राउंड गोली चलाई, तीन विजय को लगी 

विजय ने जैसे ही हां कहा, उन लोगों ने असलहा निकालकर उनको गोली मारना शुरू कर दिया। इस दौरान पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें तीन गोली विजय को लगी। इससे वह वहीं गिर गया। घटना के दौरान उनकी मां निर्मला उपाध्याय मौके पर थीं। हालांकि वह गोली मारने वालों को नहीं पहचान पाईं। वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से भाग निकले।

एक गोली शरीर के आर-पार हो गई 

मौके पर मौजूद मां निर्मला ने गुहार लगाई तो उसके घर से भतीजी व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। देखा विजय तख्ते के नीचे गिरा था। खून बह रहा है। तुरंत सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजा प्रताप बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शरीर में तीन गोली लगी थी। इसमें एक गोली शरीर के आर-पार हो गई थी। दूसरी गोली बाएं पैर के नीचे हिस्से में व तीसरी पेट के नीचे दाहिने हिस्से में लगी है।

हर पहलू की जांच की जा रही : सीओ 

घायल विजय तीन भाइयों में बीच का है। बड़े भाई अजय मुंबई में रहते हैं, जबकि छोटे संजय घर पर रहकर वकालत की पढ़ाई कर रहा है। मौके पर पहुंचे सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना पर पुलिस गई थी। रंजिश में गोली मारे जाने की बात आ रही है। हर पहलू की जांच की जा रही है। युवक को इलाज के लिए भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000