युवक की चाकू से गोदकर की गई हत्या; शव को नहर में फेंका, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव उझाना के एक युवक की गांव गुरथली के दो युवकों ने रंजिश के चलते चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सिरसा ब्रांच नहर में फेंक दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक आरोपी को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी है। नहर से मृतक की बाइक तो मिल गई लेकिन शव की तलाश जारी है। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि गांव उझाना निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि गांव गुरथली निवासी गुरदास व सतनाम ने उसके भाई 21 वर्षीय अजय की हत्या कर दी है। पहले तो पुलिस को यकीन नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुरदास ने चाकू से गोदकर अजय की हत्या की बात कबूल की।

इसमें सतनाम भी उसके साथ था। गुरदास ने बताया कि पहले उन्होंने अजय को शराब पिलाई, उसके बाद चाकू से उसकी हत्या करके शव नहर में फेंक दिया। पुलिस गुरदास को मौके पर लेकर गई और नहर से अजय की बाइक बरामद की। पुलिस ने गुरदास व सतनाम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शाम को गोताखोर बुलाए और अजय के शव की तलाश शुरू की। फिलहाल शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार सतनाम व गुरदास के साथ 20 दिन पहले अजय का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में दोनों ने अजय की हत्या कर दी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000