मेरठ ट्रेन के पहियों के बीच फंसा युवक, अस्पताल पहुँचने से पहले रास्ते में हुई युवक की मौत By Khulasa India News Desk Last updated Oct 31, 2025 49 मेरठ में जालंधर एक्सप्रेस की चपेट में आए युवक को लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेस्क्यू किया और परतापुर स्टेशन तक पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नई बस्ती निवासी 24 वर्षीय अंकुर की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। अंकुर जालंधर एक्सप्रेस की चपेट में आया और ट्रेन के नीचे घायल अवस्था में फंसा रहा। हादसा देखते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। पायलट और यात्रियों की मदद से अंकुर को ट्रेन के पहियों के बीच से निकाला गया। इसके बाद उसे ट्रेन में ही स्ट्रेचर पर लेटाकर परतापुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय अंकुर ने दम तोड़ दिया। ऐसे हुआ हादसा दोपहर लगभग 12 बजे अंकुर रेलवे ट्रैक के किनारे चलकर पूठा गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान जालंधर एक्सप्रेस मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही थी और अंकुर उसकी चपेट में आ गया। लोको पायलट ने उसके फंसे होने की जानकारी परतापुर स्टेशन को दी और यात्रियों की मदद से रेस्क्यू किया गया।फोन से पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया अंकुर अविवाहित था और पिता के साथ पशुपालन के काम में हाथ बंटाता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा 49 Share