उत्तरप्रदेशमेरठ प्रेम विवाह के बाद पति पर झूठा छेड़छाड़ का मुकदमाः पीड़िता ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच की लगाई गुहार By Pratibha Rajdar Last updated Feb 14, 2026 251 मेरठ में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने अपने पति पर झूठा छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसके मायके वालों ने प्रेम विवाह से नाराज़ होकर यह कदम उठाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। कंकरखेड़ा निवासी सोनम ने बताया कि उसने चार महीने पहले कंकरखेड़ा निवासी दानिश उर्फ साहिल से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह को लेकर उसके मायके वाले लगातार विरोध कर रहे थे। उन्होंने पति को मारपीट करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी थी। सोनम के अनुसार, उसके मायके वालों ने पति दानिश के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। सोनम ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने मायके वालों के कहने पर यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि उसकी बहन की शादी दो साल पहले ही हो चुकी है। थाने से इंस्पेक्टर ने फोन कर सोनम को मुकदमे की जानकारी दी। एसएसपी कार्यालय में जनसुनवाई कर रही सीओ शुचिता सिंह ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। समाचार 251 Share