युवक की अपहरण के बाद हत्या, फिरौती के लिए परिजनों के पास आया था फोन, नहीं मिली लाश

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के नगला हट्टी में रहने वाले 24 वर्षीय सुशील कुमार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने अपहरण के आरोप में राहुल जोशी सहित तीन युवकों को किया गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने हत्या का खुलासा किया। शव की तलाश में पुलिस टीमें दौड़ रही हैं। आगरा-जयपुर हाईवे पर पर्यटक गांव बरारा के पास नगला हट्टी गांव निवासी भूरी देवी के 24 वर्षीय पुत्र सुशील के पास 2 जून को राहुल जोशी के नाम से सुबह 10 बजे फोन आया था। उसे नगला रेवती बुलाया गया। जिसके बाद सुशील से घर वालों का संपर्क नहीं हो सका। उसी दिन दोपहर 12 बजे एक मोबाइल नंबर से भूरी देवी के पास फोन आया, जिसमें कहा कि सुशील हमारे पास है।

दोपहर 2 बजे दूसरी बार फोन आया और भूरी देवी को बताया कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया है। अपने लड़के को बचा लीजिए। पैसों का इंतजाम हुआ कि नहीं। इसके बाद जिन नंबरों से कॉल आई वह ऑफ हो गए। दो दिन तक मलपुरा पुलिस जांच के नाम पर भूरी देवी को टहलाती रही। बुधवार को अपहरण का केस दर्ज किया। देर रात पुलिस ने मलपुरा निवासी राहुल जोशी सहित तीन लोग गिरफ्तार कर लिए। एसीपी पूनम सिरोही के अनुसार पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में युवक की हत्या का खुलासा किया है। युवक का शव कहां है। आरोपियों ने यह नहीं बताया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस व एसओजी टीमों ने धौलपुर, मुरैना तक खाक छानी। लेकिन, अपह्त युवक का शव नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि युवक के शव की तलाश में कई टीमें जुटी हैं।

तत्परता दिखाती पुलिस तो बच जाती जान…

घर से बुलाकर सुशील कुमार का अपहरण 2 जून को हुआ। 2 दिन तक पुलिस जांच के नाम पर मलपुरा पुलिस परिजन को टहलाती रही। जांच और आरोपियों को पकड़ने में तत्परता नहीं दिखाई। तत्परता दिखाती तो युवक की जान बच सकती थी। 4 जून को केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उन्होंने हत्या की बात पुलिस से पूछताछ में कबूल की। लेकिन, सुशील का शव कहां है यह पुलिस अभी आरोपियों से नहीं उगलवा सकी है।
ग्रामीणों ने घेरा थाना, रात तक हंगामा…

भूरी देवी के तीन पुत्र हैं। सुशील सबसे छोटा था। भूरी देवी ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं। उन्होंने पुलिस पर गुमराह करने और कार्यशैली पर सवाल उठाए। बृहस्पतिवार को सुशील की हत्या की खबर से नगला हट्टी में मातम पसर गया। पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने मलपुरा थाना घेर लिया। महिलाओं ने रात तक थाने पर हंगामा किया। देर रात तक पुलिस शव की तलाश में जुटी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000