छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली:अवैध तमंचे से सीने में सटाकर किया फायर, अस्पताल ले जाते समय मौत

एटा में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। 12 बोर के तमंचे से सीने पर सटाकर किया फायर। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक, किसी बात को लेकर उनके और छोटे भाई के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने तमंचा निकालकर भाई के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े। घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी भाई फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अब जानें पूरा मामला

घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कस्तूरपुरा गांव की है। जहां मंगलवार रात दो भाईयों में मामूली कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई विपिन पाण्डेय ने बड़े भाई राहुल पाण्डेय को सीने में गोली मार दी। 12 बोर का अवैध तमंचा मौके से बरामद किया गया है।

घायल अवस्था में परिजन राहुल को तुरंत कुरावली के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।दूसरे नंबर के भाई रोहित ने बताया कि घर में होली की तैयारी चल रही थी। भाभी और बच्चे आपस में किसी बात पर बहस कर रहे थे। तभी विपिन आया और उसने उनपर गुस्सा करना शुरू कर दिया।

इसपर राहुल ने कहा ये हमारे बीच का मामला है तुम दूर रहो। इसी बात पर दोनों भाईयों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया की विपिन ने जेब में रखे अवैध तमंचे को निकाला और राहुल के सीने में सटाकर फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

चार मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

राहुल की शादी 11 साल पहले पिंकी से हुई थी। उनके चार छोटे बच्चे प्राची और पूर्वी (9 वर्ष, जुड़वा), सुवी (7 वर्ष) और वंसू (5 वर्ष)। पिता की अचानक मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में लोग हैरान हैं कि मामूली विवाद ने भाईचारे को खून से रंग दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, सीओ ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही जैथरा थाना पुलिस गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000