युवक ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड, संदिग्ध हालात में मिला शव

वाराणसी जिले में मंगलवार (5 नवंबर) को एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से दहशत फैल गई। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वाराणसी के भदैनी क्षेत्र में राजेंद्र गुप्ता नाम के व्यक्ति ने अपने ही परिवार में पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अभी इस मामले में हत्या के प्रमुख कारण का पता लगाने में जुटी हुई थी, तभी आरोपी राजेंद्र गुप्ता की भी वाराणसी के रोहनिया थाना अंतर्गत देवनगर कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टिया गोली लगने से राजेंद्र गुप्ता की मौत हुई है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पत्नी बच्चों को उतारा मौत के घाट…

आज यानी मंगलवार (5 नवंबर) को वाराणसी के भदैनी क्षेत्र से लेकर रोहनिया तक में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी गई। आज सुबह सबसे पहले राजेंद्र गुप्ता ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी राजेंद्र गुप्ता मौके से फरार हो गया था।

पारिवारिक और संपत्ति विवाद के आधार को लेकर पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। तभी दोपहर होते-होते इस बात की जानकारी मिली कि वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में आरोपी राजेंद्र गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया गोली लगने से राजेंद्र गुप्ता की मौत हुई है, लेकिन वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई।

मृतक पर दर्ज है हत्या का मुकदमा…

जानकारी के अनुसार राजेंद्र गुप्ता शराब व्यवसायी था। इससे पहले भी पिता और गार्ड की हत्या को लेकर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत था। फिलहाल जनपद के लोगों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि आखिर किन वजहों से राजेंद्र गुप्ता ने अपने ही परिवार के सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी मिलने तक, प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस कई ऐंगल से मामले की जांच कर रही है। ऐसे में देखना होगा कि इस खौफनाक हत्याकांड के प्रमुख वजह का खुलासा कब तक होता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000