युवकों ने दरोगा को पीटा, गला दबाने की कोशिश, दो गिरफ्तार, नौ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

यूपी के उन्नाव जिले में युवकों ने दरोगा के साथ मारपीट कर दी। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि नौ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस थाने के पीछे दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा को कुछ युवकों ने पीट दिया। दो युवकों ने दरोगा का गला दबाने की कोशिश भी की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। औरास कस्बे में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पीछे स्टेडियम में आठ जनवरी को क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया था। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस दाैरान हार-जीत को लेकर दो टीमों में विवाद हो गया था। मंगलवार शाम सात बजे दोनों टीमों के खिलाड़ियों में पुलिस थाने के पीछे रास्ते में मारपीट हो गई।

सूचना पर थाने में मौजूद दरोगा राममोहन सिंह हमराही अनुपम सिंह के साथ पहुंचे और झगड़ा कर रहे युवकों को शांत कराने का प्रयास किया। इस पर युवकों ने दरोगा की पिटाई कर दी। दरोगा का आरोप है कि सत्येंद्र प्रताप सिंह और रोहित सिंह ने उनका गला दबाने का भी प्रयास किया। दरोगा से मारपीट की सूचना पर थाने से फोर्स पहुंचा और सत्येंद्र व रोहित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य युवक भाग निकले। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया दरोगा राममोहन सिंह की तहरीर पर दो नामजद और आठ-नौ अज्ञात पर मारपीट, जानलेवा हमला और सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000