यूट्यूबर महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, बाइक पर शव रखकर नाले में फेंका

चंडीगढ़। हरियाणा के भिवानी जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रवीना नाम की महिला यूट्यूबर ने अपने प्रेमी के साथ मिलर पति की हत्या कर दी। दोनों ने हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यूट्यूबर रवीना की इंस्टाग्राम के जरिए सुरेश से संपर्क हुआ था। शुरुआती जान-पहचान के बाद दोनों साथ में मिलकर शॉर्ट वीडियो बनाने लगे थे। इसकी भनक पति को लग चुकी थी। इस घटना ने मेरठ के सौरभ हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। रवीना का प्रेमी सुरेश भी यूट्यूबर है।

आपत्तिजनक स्थित में थे दोनों…

भिवानी पुलिस के अनुसार महिला यूट्यूबर का पति हिसार का रहने वाला है। सुरेश ने बताया कि प्रवीण ने रवीना के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। सुरेश के अनुसार इसके बाद प्रवीण झगड़ने लगा तो रवीना के साथ झगड़ा करने लगा था तो दोनों ने मिलकर बेड पर ही चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पति प्रवीण की हत्या के बाद दिनभर रवीना नॉर्मल रही। शाम को भी जब परिजनों ने उससे प्रवीण के बारे में पूछा तो उसने पता नहीं होने का नाटक किया। देर रात करीब ढाई बजे जब सब सो गए तो बाइक पर रवीना और सुरेश ने बीच में शव रखकर करीब छह किलोमीटर दूर दिनोद रोड ड्रेन में फेंक दिया।

कैसे हुआ मर्डर का खुलासा…

28 मार्च को प्रवीण का शव सदर पुलिस को दिनोद रोड पर ड्रेन के अंदर गली सड़ी हालत में मिला था। इसके बाद जब पुलिस ने आगे जांच पड़ताल की। प्रवीण का शव वहां पर पहुंचने की जांच के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उनके घर के पास एक हेलमेट पहने संदिग्ध व्यक्ति की बाइक दिखाई दी। जिस पर मुंह पर कपड़ा ढके रवीना भी पीछे बैठी थी और बीच में प्रवीण का शरीर था। रात करीब ढाई बजे सीसीटीवी में बाइक जाती दिखाई दी। इसके करीब दो घंटे बाद हेलमेट पहने बाइक चालक के साथ पीछे बैठकर वापस घर भी आई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों अपना गुनाह कबूल लिया। रवीना ने यूट्यूब पर रवीना राव के नाम से चैनल बनाया है।

छह साल के बच्चे ने खोया पिता…

रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना की प्रेम प्रसंग में छह साल के बेटे ने पिता को खो दिया। हत्या के जुर्म में मां रवीना के जेल चले जाने के बाद मां का प्यार और दुलार भी छीन गया. मुकुल अब अपने दादा सुभाष और चाचा संदीप के पास रह रहा है। इंस्टाग्राम पर रवीना के 34000 से अधिक फॉलोअर हैं। परिवार के लोगों के अनुसार रवीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। रवीना ने शाॅर्ट के कई वीडियो डाले हैं। इनमें कुछ डांस के हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000