एक लाख का इनामी बदमाश जाहिद को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, RPF सिपाहियों की हत्या कर हुआ था फरार

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर पुलिस ने एनकाउंट में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया है। पुलिस एनकाउंटर में अंतरराज्यीय बदमाश को गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान बताया जा रहा है कि ये बदमाश आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या में फरार था। यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है।

दिलदारनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और जिला पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें एक लाख का इनामी अंतरराज्यीय बदमाश घायल हो गया। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बदमाश की पहचान बिहार के पटना निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू के रूप में हुई है। 19 अगस्त को अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के बदमाशों ने आरपीएफ के 2 सिपाहियों को मारपीट कर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। इसमें दोनों की मौत हो गई थी।

कई पुलिस केस थे दर्ज…

जाहिद 20 अगस्त को हुए आरपीएफ सिपाहियों जावेद और प्रमोद की हत्या का मुख्य आरोपी था। पुलिस उसकी तलाश में थी। इस मामले में एसपी ईरज राजा ने मीडिया को इस एनकाउंटर से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया STF की नोएडा यूनिट, जीआरपी दिलदारनगर और गाजीपुर पुलिस की टीम ने जॉइंट (संयुक्त रूप से) कार्रवाई की है। बदमाश जाहिद पटना के फुलवारी शरीफ का रहने वाला था। वह अगस्त में हुए आरपीएफ के 2 जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या का मास्टरमांइड था। इस पर अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के कई केस दर्ज हैं।

पुलिस को देखते हुए शुरू की फायरिंग…

जॉइंट पुलिस टीम की बदमाश से मुठभेड़ गोपालपुर थाना दिलदारनगर क्षेत्र में हुई। बदमाश जाहिद ने खुद को पुलिस से घिरता देखकर टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक साथी मौके से भाग निकलने में कामयाब हुआ। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी भदौरा भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो कांस्टेबल की हत्या कर थे फरार…

मुठभेड़ मे मारा गया बदमाश बिहार के पटना जिले के फुलवारी शरीफ का रहने वाला था। मुठभेड़ में पुलिस के दो कांस्टेबल भी घायल हुए, जिनका स्थानीय सीएचसी मे इलाज चल रहा है। बता दें कि 20 अगस्त को 2 शव गहमर थाना क्षेत्र में बकैनिया गांव के पास झाड़ियों में पड़े मिले थे। गाजीपुर के देवैथा गांव निवासी जावेद खान और बिहार के प्रमोद कुमार के रूप में हुई थी। दोनों आरपीएफ में कार्यरत थे। एक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, जबकि दूसरा जवान अर्धनग्न था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000