दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बहजोई थाना इलाके के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर यह घटना हुई। रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे गांव बमनेटा के निकट भीषण टक्कर हुई। दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा टेंपो डंपर से जा भिड़ा। इस हादसे में दो मासूमों सहित पांच लोगों की दुखद मौत हो गई। वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में टेंपो चालक सौदान की मौत हो गई। वह गांव सादातबाड़ी थाना बहजोई का निवासी था। रूवैद (25 वर्ष) निवासी मोहल्ला कुरैशियान थाना बहजोई भी मृतकों में शामिल है। रोहिणी (26 वर्ष) गांव परमानंदपुर थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूं की भी मृत्यु हो गई। मासूम ध्रुव (7 वर्ष) और उसकी तीन माह की बहन आराध्या की भी जान चली गई। ये दोनों गांव मऊ कठैर के निवासी थे।
घायलों में मासूमों की मां भावना भी शामिल हैं। पुनीत गांव परमानंदपुर थाना फैजगंज बेहटा के निवासी हैं। रामपाल गांव जरबार थाना धनारी, बिट्टू गांव सेमरी थाना रजपुरा के हैं। प्रशांत गांव मऊ कठैर और ब्रजकिशोर गांव नेहटा थाना बनियाठेर के निवासी हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। थाना बहजोई पुलिस ने घायलों को रोगी वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

पुलिस अधिकारियों की जांच

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायलों और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पद्मश्री डॉ. टीके लाहिड़ी से मारपीट:एक हफ्ते बाद भी कार्रवाई नहीं, परिजनों ने की ये मांग     |     मस्जिद के नीचे मिला 20-25 फीट गहरा कुआं, सर्वे ऑफ इंडिया और ASI की टीमें करेंगी जांच     |     दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000