मस्जिद के नीचे मिला 20-25 फीट गहरा कुआं, सर्वे ऑफ इंडिया और ASI की टीमें करेंगी जांच

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर हुई कार्रवाई के 24 घंटे बाद रविवार (6 सितंबर) को मलबा हटाने के दौरान मस्जिद के नीचे एक पुराना कुआं मिलने का मामला सामने आया है। जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। कुएं की गहराई करीब 20 से 25 फीट बताई जा रही है। मौके पर एक भारी स्लैब मिला, जिसे पोकलैंड से नहीं हटाया जा सका। बाद में कटर से स्लैब को काटकर हटाया गया, जिसके नीचे कुआं दिखाई दिया।

कुआं मिलने की सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन का कहना है कि कुआं कितना पुराना है और इसका वास्तविक इतिहास क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मस्जिद के नीचे से कुआं मिला है। इसकी गहराई करीब 20 से 25 फीट आंकी गई है। कुएं की जांच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही इसकी वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

ASI से जांच कराने की मांग

मस्जिद मामले के शिकायतकर्ता और बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कुआं मिलने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें पहले से आशंका थी कि मस्जिद के आस पास कोई पूज्य स्थल हो सकता है, जो अब कुआं मिलने के बाद और मजबूत हुई है। विकास त्यागी ने प्रशासन से मांग की कि मौके पर पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाकर कुएं की विस्तृत जांच कराई जाए।

‘हिंदू धर्म में कुएं का विशेष धार्मिक महत्व’

उनका कहना है कि कुआं कई सौ वर्ष पुराना हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि हिंदू धर्म में कुएं का विशेष धार्मिक महत्व है और पुराने समय में मंदिर परिसरों में कुएं बनाए जाते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि यहां पहले मंदिर रहा होगा और बाद में मंदिर को हटाकर मस्जिद का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अब पुरातत्व विभाग की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने क्या कहा

वहीं, कलेक्ट्रेट मस्जिद के नीचे कुआं मिलने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में वजू के लिए कुएं का होना कोई असामान्य बात नहीं है। उनके मुताबिक पुराने समय में पानी के स्रोत के तौर पर मस्जिदों में कुएं बनाए जाते थे और उनके घर के पास स्थित मस्जिद में भी कुआं है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में वो बड़ी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

कुआं मिलने पर नया विवाद

फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर में मिला कुआं इस विवाद का एक नया केंद्र बन गया है। एक तरफ हिंदू पक्ष इसे पुराने धार्मिक स्थल से जोड़कर देख रहा है, जबकि सांसद इमरान मसूद का कहना है कि पुराने समय में मस्जिदों में भी पानी के लिए कुएं हुआ करते थे। वहीं प्रशासन ने भी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुरातात्विक जांच कराने की बात कही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000