85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल 

नई दिल्ली। WhatsApp ने लगभग 85 करोड़ भारतीय यूजर्स को एक और बड़ी सौगात दी है। अब ऐप चलाते-चलाते बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल वॉट्सऐप से ही भरे जा सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक नए ‘इन-ऐप पेमेंट फीचर’ को पेश किया गया है।

इस फीचर की मदद से ऐप के अंदर ही पता चल जाएगा कि आपका बिजली-पानी का बिल कितना आया है और बिल भरने की सुविधा भी दी जाएगी। इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। अगले कुछ महीनों में यह सुविधा सभी वॉट्सऐप यूजर्स को मिल सकती है।

FASTag रिचार्ज और इश्योरेंस पे का भी ऑप्शन

जानकारी के अनुसार, वॉट्सऐप की नई सर्विस, भारत कनेक्ट के नेटवर्क से जुड़ी हुई है। इससे यूजर्स को बिजली, पानी, पाइपलाइन गैस, फास्टैग रिचार्ज, इंश्योरेंस प्रीमियम, क्रेडिट कार्ड बिल देने की सुविधा मिलेगी। कुल 30 तरह के बिल यूजर्स दे पाएंगे जिन्हें रेंट भी शामिल हैं। वॉट्सऐप पर 22,722 बिलर्स को पेमेंट की सुविधा मिलेगी।

आसान है, बिल पेमेंट करना

वॉट्सऐप से बिल पेमेंट को बहुत आसान बनाया गया है। यूजर्स होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिए गए रुपये के आइकॉन पर टैप करके सीधे बिल मैनेजमेंट टूल्स का इस्तेमाल करके बिल पे कर सकेंगे।

Whatsapp से ऐसे करें बिल पेमेंट

* WhatsApp खोलें और सबसे ऊपर नेविगेशन बार में दिए गए आइकॉन पर क्लिक करें।

* अपनी जरूरत के हिसाब से बिल कैटेगरी और सर्विस प्रोवाइडर चुनें।

* अपना कंज्यूमर नंबर या अकाउंट आईडी दर्ज करके कंफर्म करें।

* स्क्रीन पर आए बिल की डिटेल्स और कुल राशि की जांच करें।

* आखिर में UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की मदद से बिल भरें।

ये फीचर्स करेंगे काम आसान

वॉट्सऐप से बिल पेमेंट करने वालों का काम आसान करने के लिए कंपनी ने कुछ चीजों को और भी आसान बना दिया है। जैसे- कैटेगरी खोजना आसान: सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली कैटेगरीज, मुख्य पेमेंट स्क्रीन पर ही दिखेंगी, जबकि बाकी सभी कैटेगरीज के लिए एक अलग डायरेक्टरी मिलेगी।

ऑटोमैटिक बिल समरी: यूजर्स के लिंक किए गए खातों पर आने वाले बिलों को वॉट्सऐप खुद से स्क्रीन पर दिखा देगा। यानी किसी से चैट करते-करते ही आपको पता चल जाएगा कि बिल कितना आया है। बिल डिटेल्स, ऐप पर सेव रहेंगी जिससे बार-बार डिटेल नहीं भरनी होगी।

मैनेज कर पाएंगे अधिक अकाउंट्स: यूजर एक ही सर्विस प्रोवाइडर के कई अकाउंट्स को जोड़ और ट्रैक कर पाएंगे। उदाहरण के लिए- कई बिजली बिलों को एक ही अकाउंट से पे किया जा सकेगा। पेमेंट करने के लिए यूजर्स को UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड तीनों का सपोर्ट दिया गया है।

बिल पेमेंट फीचर लाकर वॉट्सऐप ने भारत में अपनी सर्विसेज का विस्तार किया है। इससे पहले ऐप से मोबाइल रिचार्ज, मेट्रो टिकट बुकिंग आदि कराई जा सकती थीं। यूटिलिटी बिल्स के जुड़ने से लोगों के जरूरी काम और आसान हो पाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000