प्रतापगढ़ महेशगंज थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में इलेक्ट्रानिक उपकरण, 1 चोरी की भैंस व नकदी के साथ 05 शातिर चोर/लुटेरे गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक, सतपाल अंतिल के निर्देशन में थाना महेशगंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान कल दिनांक 19/01/2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम झींगुर गोपालपुर पुलिया के पास से 5 शातिर चोरों के गिरोह को भारी मात्रा में इलेक्ट्रानिक उपकरण, 1 चोरी की भैंस व नकद रूपये के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों का चोरी/ छिनैती/लूट करने का एक गिरोह है, हम लोग विभिन्न स्थानों से चोरी/लूट कर उससे मिले सामानों/ पैसों को आपस में बांट लेते हैं । हम लोगों नें अप्रैल 2022 में बिहार देवरपट्टी (थाना क्षेत्र बाघराय) में एक पेट्रोल पम्प के सामने मोबाइल की दुकान से टैबलेट मोबाइल फोन लूटा था व उससे मारपीट भी की थी। 

कुछ दिन पूर्व गोपालापुर पुलिया के पास से एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति से एक बैग छीना था । माह अगस्त 2022 में ग्राम झींगुर में प्रधान के कार्यालय से इलेक्ट्रानिक सामान की चोरी की थी व ग्राम गिस्था से माह दिसम्बर 2022 में 4 बकरियां चोरी किये थे । हम लोगों के पास से जो भैंस बरामद हुई है वह ग्राम एहलादगंज से चोरी किये थे । उक्त चोरी के घटनाओं से प्राप्त सामानों को बेंचकर हमलोगों द्वारा पैसा खर्च कर दिया गया है कुछ पैसा बचा था जो आप लोगों ने बरामद किया है । इसके अतिरिक्त भी हम लोगों ने मिलकर चोरी की विभिन्न घटनाएं किये है जिनके बारे में अभी सही से ध्यान नहीं है। नोट-भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर मौके से 7 अभियुक्त फरार हो गये हैं जिन्हे चिन्हित कर गिरफ्तारी शीघ्र सुनिश्चित की जायेगी।

बरामदगी में…

चोरी /लूट के 2 लैपटाप मय चार्जर, 2 आईफोन, 2 एंड्रायड फोन, 7 की-पैड मोबाइल फोन(सीलपैक), 20 पुरानी की-पैड फोन, 14 मोबाइल कवर, 45 मोबाइल टेंपर ग्लास, 1 मोबाइल ब्लूटूथ, 1 राशि चोरी की भैंस, 2140/- रुपये नकद तथा 4 मोटर साइकिल (अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज)

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता…

1– पंकज यादव पुत्र शिवपूजन यादव निवासी डींगुर सिंह का पुरवा रायगढ़, थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
2– शुभम यादव पुत्र श्रीकृष्ण यादव निवासी छत्ता का पुरवा झींगुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
3– सोनू उर्फ अभिषेक प्रताप सिंह पुत्र रामविशाल सिंह निवासी महाराजपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ ।
4– टुल्ली सरोज उर्फ करन सरोज पुत्र राकेश सरोज निवासी बोधी का पुरवा झींगुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ ।
5– सत्यम उर्फ विकास यादव पुत्र श्रीकृष्ण यादव निवासी छत्ता का पुरवा झीगुंर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ ।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक विवेक कुमार मिश्र, उप निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक दीपक कुमार यादव, उप निरीक्षक राहुल कुमार, उप निरीक्षक अनुपम त्रिपाठी मय हमराह थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000