पत्रकार अमिताभ मिश्र को कार सवार अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली इलाज के दौरान हुई मौत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में पत्रकार अमिताभ मिश्रा की गोली मरकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने  उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। जानकारी के मुताबिक थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित ग्राम मिसिरपुर गांव के निवासी अमिताभ मिश्रा पत्रकार की गुरुवार 19 जनवरी 2023 की रात वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने इस केस में 2 अज्ञात और 4 नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिले में जफराबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी पत्रकार अमिताभ मिश्रा (40) को 18 जनवरी को दिन में 12 बजे कार सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना के बाद घायल पत्रकार को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया था। वहां पर इलाज चल रहा था कि गुरुवार की रात में उनकी मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ संजय कुमार ने बताया कि इस घटना के संबंध में 2 अज्ञात और 4 नामजद के विरुद्ध जफराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों नामजद को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि घटना में नामजद किए गए लोगों से मृतक की रंजिश बताई जा रही है, जिसकी वजह से नामजद लोगों ने बाहरी बदमाश बुलाकर हत्या करा दी है।उन्होंने कहा कि घटना में वांछित 2 अज्ञात बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर पत्रकार अमिताभ मिश्रा के मौत की खबर सुनते ही जिले की सभी पत्रकार संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक सभाएं कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की है। सभी पत्रकार संगठनों ने प्रदेश सरकार से मारे गए पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहायता की भी मांग की है। साथ ही उनके परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000