पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 1 की मौत, ज्वेलरी की दुकान से चोरी कर भागे थे बदमाश

सीकर के बीकानेर जिले की डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोमासर गांव में ज्वेलरी की दुकानों से लूट कर फरार हुए बदमाशों की सीकर जिले के रामगढ़ इलाके में सीकर और चूरू पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया और उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। करीब 100 किलोमीटर तक पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान कई जगह फायरिंग हुई। आखिरकार पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। गुरुवार देर रात सांवलपुरा गांव के रहने वाले आदतन चोर और डकैत गिरोह के बदमाश कैंपर गाड़ी लेकर पहुंचे।.उन्होंने वहां पर 6 दुकानों के ताले तोड़े और वहां से ज्वेलरी चोरी की। वहां पर जो भी ग्रामीण आए उन्होंने उनके साथ मारपीट की और गन प्वाइंट पर धमका कर फरार हुए। वहां से भागते हुए बदमाश रतनगढ़ की तरफ निकल गए। रतनगढ़ में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रोकने की कोशिश की, तो नाकाबंदी तोड़कर भाग निकले। रतनगढ़ पुलिस ने सीकर पुलिस को सूचना दी और तीनों जिलों की पुलिस तुरंत ही अलर्ट पर आ गई।

वहां से भाग रहे बदमाशों ने हाईवे को छोड़कर गांव का रास्ता पकड़ लिया। सबसे पहले रामगढ़ इलाके की रामसीसर गांव में चूरू डीएसटी की टीम और बदमाश आमने-सामने हुए। बदमाशों ने फायरिंग कर पुलिस को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के जवानों ने बदमाशों की गाड़ी पर एक के बाद एक तीन फायर किए। यहां से सभी बदमाश रोल साफ सरगांव की तरफ गाड़ी लेकर भागे। वहां भी पुलिस ने बीच में गाड़ी लगाकर इन्हें हाईवे पर नहीं चढ़ने दिया। यहां से वापस मुड़कर बदमाश फिर रामगढ़ के पास आए। रामगढ़ में पुलिस ने रोड पर बने गेट के बीच में ट्रक खड़ा कर दिया. इस वजह से बदमाश फिर से हाईवे पर नहीं चढ़ पाए। जैसे ही वापस मुंडे तो चूरु डीएसटी की टीम ने बदमाशों की गाड़ी को टक्कर मारी और रुकवाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी पर फायरिंग की तो एक बदमाश वहीं पर ढेर हो गया और उसके साथी जंगलों में भागने में कामयाब हुए। चूरू, सीकर, बीकानेर तीनों जिलों की पुलिस ने घेराबंदी कर ली।

लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। जयपुर रेंज आईजी उमेश चंद्र दत्ता, बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश, सीकर एसपी करण शर्मा, चुरु एसपी राजेश मीणा सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आस-पास के गांव में लगातार तलाशी अभियान चलता गया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस शूटआउट में जिस बदमाश की मौत हुई है वह अजीतगढ़ इलाके के सांवलपुरा गांव का रहने वाला सुरेश मीणा है। उसके साथी भी उसी के गांव की गैंग बताई जा रही है। इस गांव के कई बदमाश हैं जो लूट और डकैती की वारदातों में लिप्त रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000