प्रतापगढ़ में 28 जुलाई को सम्मानित किये जाएंगे 1000 शिक्षक

प्रतापगढ़, 27 जुलाई 2024। सामाजिक एवं संवैधानिक जागरूकता समिति और अवनि (ट्रस्ट) द्वारा 28 जुलाई को गुरु वंदन समारोह एवं धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की स्मृति में शिक्षक गौरव सम्मान का आयोजन नगर स्थित तुलसी सदन में किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को उजागर करना है।

नई दिल्ली बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का बड़ा महत्व होता है। प्राचीन काल से ही गुरुकुल परंपरा के माध्यम से गुरुओं का सम्मान किया जाता था और समाज का कोई भी कार्य गुरु के दिशा निर्देशन में ही संपन्न होता था। भगवान श्रीराम के जीवन में गुरु वशिष्ट और गुरु विश्वामित्र की, भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में गुरु संदीपन की, और महापुरुषों के जीवन में चाणक्य और द्रोणाचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज ने धर्म की स्थापना के लिए अद्भुत प्रयास किए। उनके उद्घोष धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो हर मांगलिक कार्य में गूंजते हैं। उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सौरभ पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय प्रयागराज के माननीय न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता होंगे। साथ ही अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश कुलदीपपति त्रिपाठी, जिलाधिकारी संजीव रंजन, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश सुरेंद्र कुमार तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक प्रवेश, उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के सचिव विक्रांत यादव, उच्चतम न्यायालय में उत्तर प्रदेश सरकार के स्थाई अधिवक्ता अंकुर प्रकाश, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिव प्रकाश सेनानी की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सोनेलाल पटेल चिकित्सा महाविद्यालय प्रतापगढ़ के प्राचार्य डॉक्टर सलिल श्रीवास्तव करेंगे।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 1000 शिक्षक सम्मिलित होंगे। प्रेस वार्ता में रमाशंकर शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय, जिला मंत्री विनय सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र प्रसाद पांडेय, विनोद कुमार द्विवेदी, शिशिर खरे, संजय तिवारी, राकेश मिश्रा, रमेश पटेल, अजीत सरोज आदि उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को समाज के सामने लाने और उन्हें सम्मानित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे शिक्षा क्षेत्र में और अधिक प्रगति हो सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000