फर्जी IAS अधिकारी बनकर कोमल ने वसूली 25 हजार की रंगदारी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद कहते हैं कि आईएएस बन जाओ और खूब रोला जमाओ, हालांकि यह जॉब जनता की सेवा के लिए होती है। देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा यूपीएससी का एग्जाम देकर देश का कोई भी शख्स आईएएस अधिकारी बन सकता है, लेकिन कुछ लोगों को मेहनत करने में कामचोरी सी लगती है और वो फर्जी आईएएस अधिकारी बन लोगों को ठगते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनकी हरकतें जान आप भी हैरान रह जाएंगे।

शातिर इतने की पहचानना भी मुश्किल…

गाजियाबाद पुलिस ने कोमल तनेजा नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है जो खुद को गृह मंत्रालय में एडिशनल डायरेक्टर बताया करती थी। रुआब ऐसा जमाती थी कि लोग भी इसके झांसे में आकर थरथर कांपते थे। कोमल तनेजा समेत यह शातिर बदमाश 4 लोगों की गैंग लेकर रात को कैफे, रेस्टोरेंट और बार में छापा मारते थे और डरा धमका कर लोगों से पैसा वसूलते थे, लेकिन पुलिस तो पुलिस है, उससे कौन बच सकता है। बस आज इनके पाप का घड़ा फूट गया और चढ़ गए पुलिस के हत्थे।

रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर फूटा भांडा…

ईडीएम मॉल के पास एक रेस्टोरेंट संचालक से बच्ची के रेस्क्यू का डर दिखाकर कोमल तनेजा ने संचालक से 25 हजार रुपये की मांग की थी। संचालक सतीश कुमार ने पुलिस को इसकी शिकायत दी, जिसमें बताया गया कि कोमल तनेजा खुद को आईएएस अधिकारी बताकर उनसे 2 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन बात यहीं नहीं रुकी। कोमल और उसकी गैंग ने अपने फर्जी पद का रूआब दिखाकर संचालक से 25 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद चारों को कौशांबी पुलिस थाने के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को आरोपियों के पास से नीली बत्ती लगी अर्टिगा कार, फर्जी आईडी कार्ड, नियुक्ति पत्र और 15 हजार रुपये केश मिले हैं। इसके अलावा आरोपियों से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

कोचिंग लेते हुए सवार हुआ फर्जी आईएएस बनने का भूत…

पूछताछ में कोमल ने बताया कि उसने दिल्ली के एक निजी कोचिंग सेंटर से आईएएस बनने की कोचिंग ली थी। आईएएस अधिकारी बनने के लिए उसने फर्जी नियुक्ति पत्र भी बनवा लिया था। पुलिस सभी आरोपियों से फिलहाल पूछताछ कर रही है। अभी तक इन लोगों ने कितनी वसूली की है ये जांच और पूछताछ के बाद ही पता लगेगा।

बेरोजगारी ने कर दिया ये हाल…

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को@SachinGuptaUP नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक  हजारों बार देखा जा चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स भी आरोपियों की इस तिकड़म पर हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा…बेरोजगारी ने इन लोगों को अपराध करने पर मजबूर किया होगा। एक और यूजर ने लिखा…टीम तो लंबी है, लेकिन असली पुलिस के सामने सिकुड़ गई। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये बेरोजगारी पता नहीं युवाओं से क्या क्या कराएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000