13 शादियां, लाखों की ठगी, पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया भंडाफोड़, 3 शातिर महिलाएं गिरफ्तार

हरदोई पुलिस ने पूजा उर्फ सोनम को गिरफ्तार किया है। इस युवती पर जो आरोप हैं, वह बेहद हैरान कर देने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि पूजा उर्फ सोनम ने 13 बार शादियां की हैं और हर बार अपने-अपने पतियों और ससुराल वालों को चूना लगाया है। शादी करने के बाद युवती अपने पति और ससुरालवालों को नशा देकर फरार हो जाती थी या जब वह कोर्ट मैरिज करती थी, तो कोर्ट मैरिज के बाद ही सारा जेवर और पैसा लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस का कहना है कि लुटेरी दुल्हन पूजा ने अपना गैंग बना रखा था।

ये गैंग उन लड़कों को अपना शिकार बनाता था, जिनकी शादियां नहीं हो रही हैं और उनके परिवार शादी को लेकर काफी परेशान हैं। फिर उन लड़कों और परिवारों की पहचान करके ये लोग उन्हें निशाने पर लेते थे और अपने जाल में फंसाकर, शादी करके, सारा जेवर और पैसा लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग को गिरफ्तार कर लिया है।

नीरज गुप्ता को बनाया शिकार तो खुल गया दुल्हन का सारा राज…

पिछले दिनों हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के रहने वाले नीरज गुप्ता को पूजा ने अपना शिकार बनाया था। दरअसल नीरज की शादी नहीं हो रही थी और उनके परिजन उसको लेकर काफी परेशान थे। इसी को लेकर पूजा और उसकी गैंग ने नीरज को अपना शिकार बनाया। पूजा और उसकी गैंग ने नीरज और उसके पूरे परिवार को झांसे में लिया और शादी के बाद उनके साथ ठगी कर दी।

नीरज गुप्ता के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले एक बाबा प्रमोद से उनकी जान पहचान थी। बाबा प्रमोद ने कथित तौर पर शाहाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से उनकी शादी की बात चलाने के लिए कहा। लड़की की फोटो दिखाई गई तो नीरज गुप्ता और उनके परिवार को लड़की पसंद आ गई। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। फिर विगत 20 जनवरी 2025 के दिन परिवार वालों ने कोर्ट मैरिज तय कर दी।

शादी के लिए कोर्ट परिसर जाने के लिए दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों पक्ष जाने के लिए तैयार हो गए। यहां शादी से पहले नीरज गुप्ता ने साढ़े 3 लाख के जेवर दुल्हन को पहना दिए।  मगर कोर्ट मैरिज से पहले ही दुल्हन मौके से फरार हो गई। नीरज और उसके परिवार ने दुल्हन को खोजा। मगर वह नहीं मिली। फिर परिवार ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

राकेश के साथ लिव इन में रहकर उसे बनाया था अपना शिकार…

पूजा ने हरपालपुर के रहने वाले राकेश को भी अपना शिकार बनाया था। ये मामला इसी साल मार्च का है। राकेश कुमार, पूजा के साथ लिव इन में रहता था और वह पूजा को अपने घर लाया था। रात में पूजा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाया और सभी को पिला दिया। इसके बाद घर में चोरी को अंजाम दे दिया।

अब जब पुलिस ने पूजा, उसकी साथी आशा और सुनीता को गिरफ्तार किया है तो सामने आया है कि पूजा ने अभी तक 13 शादियां की हैं और वहां से जेवर-नकदी लेकर भागी है। फिलहाल पुलिस पूजा और उसकी साथियों से पूछताछ कर रही है। आशा और सुनीता पूजा की मौसी बनकर आती थी और रिश्ता तय करती थी। तीनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पुलिस ने ये बताया…

इस पूरे मामले पर अंकित मिश्रा सीओ सिटी हरदोई ने बताया,  इन मामलों की जांच के लिए टीम बनाई गई थी। पुलिस ने पूजा उर्फ सोनम, आशा उर्फ गुड्डी और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग के और भी सदस्य हैं। उन्हें भी गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000