13 दूल्हे लूटने वाली तीन लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, नशीली खीर खिलाकर करती कंगाल

यूपी के हरदोई में शादी के बाद 13 दूल्हे लूटकर फरार हुईं लुटेरी दुल्हनों के गिरफ्तार होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन दो युवकों की बेचैनी बढ़ा दी है। दरअसल टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल के रहने वाले दो सगे भाइयों को सुहागरात से पहले नशीली खीर खिलाकर कथित दो सगी बहनें भी लूटकर भाग निकली थीं। अब यह दोनों भाई जेल भेजी जा चुकीं लुटेरी दुल्हनों से मिलकर उन्हें देखना चाहते हैं कि उनके साथ घटना को अंजाम देने वाली यही महिलाएं थी या फिर इस गैंग अभी कुछ और भी महिलाएं शामिल हैं।

पूजा, आशा और सुनीता गिरफ्तार

यूपी के हरदोई कोतवाली पुलिस ने रविवार को तीन महिलाओं का गिरफ्तार किया था। इनमें लोनार कोतवाली क्षेत्र के नस्योली डामर निवासी पूजा उर्फ सोनम, पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सिमौर निवासी आशा उर्फ गुड्डी और शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर के मजरा चिंतालपुर निवासी सुनीता शामिल हैं।

ऐसे लोगों को बनाती थीं शिकार

सीओ सिटी अंकित मिश्रा के मुताबिक आपस में रिश्तेदारी बनाकर घटनाओं को अंजाम देती थीं। यह लोग उन युवकों और परिवारों को निशाना बनाती थीं, जिनकी काफी उम्र बीतने पर भी शादी नहीं हो पाती थी। पुलिस का दावा है कि अब 13 ऐसी घटनाएं संज्ञान में आ चुकी हैं, जिनमें शादी कर दुल्हन ससुरालीजनों को दूल्हा समेत नशीला पदार्थ खिलाकर लूट ले जाती थी। कुछ घटनाएं दूसरे ढंग से भी इन महिलाओं ने की हैं। पुलिस ने इन तीनों को जेल भेज दिया है।

दो भाइयों को बनाया शिकार

खास बात यह है कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल निवासी कुलदीप और प्रदीप कुमार भी इन महिलाओं से मिलना चाहते हैं। प्रदीप और कुलदीप की शादी 22 नवंबर 2023 को कथित दो सगी बहनों से हुई थी। तब इन बहनों ने अपने नाम पूजा और आरती बताए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000