मोतिहारी में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत कई लोगो की हालत गंभीर

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत हो गई। कई की हालत गंभीर है। सभी का मोतिहारी और मुजफ्फरपुर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले के 6 गांवों के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को शराब पी थी। रात से सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। अगले दिन एक-एक कर मौत होनी शुरू हो गई। शनिवार तक 16 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस मामले में जांच करने के लिए पटना से एक स्पेशल टीम मोतिहारी जा रही है। इसमें 5 पुलिस अफसर शामिल हैं। इनमें 2 DSP और 3 इंस्पेक्टर हैं। वहीं जिले के DM-SP का कहना है कि डायरिया-फूड पॉइजनिंग से मौतें हुई हैं। इस घटना पर CM नीतीश कुमार ने कहा- घटना दुखद है। लोगों को गलत काम नहीं करना चाहिए। बार-बार बताया जाता है। शराब पार्टी में शामिल विनोद पासवान ने बताया कि जाटा राम ने हम सभी को गेहूं काटने के लिए बालगंगा बुलाया था। वहां काम करने के बाद सभी ने एकसाथ शराब पी, फिर वहां से घर गए।

जैसे-जैसे रात बीती, सभी की हालत बिगड़ने लगी। जाटा राम, ध्रूप पासवान, अशोक पासवान और छोटू की मौत हो गई। मौतें शुक्रवार को शुरू हुईं। शाम तक 8 लोगों की जान चली गई। शनिवार सुबह यह आंकड़ा बढ़ कर 16 हो गया। परिवार वालों ने 7 शवों का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमॉर्टम के ही कर दिया। मठ लोहियार में पिता और बेटे की 4 घंटे के अंदर मौत हो गई। पहले नवल दास की मौत हुई, उसके बाद बेटे परमेंद्र दास की। परिजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। नवल की बहू की स्थिति नाजुक है। उसका इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उसे डायरिया हुआ है। इसी से प्रशासन परिवार में सभी को डायरिया होने की बात कह रहा है।  मठ लोहियार गांव के हरिलाल सिंह की स्थिति नाजुक है, जिसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार पर एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान 35 वर्षीय रामेश्वर राम की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि सुबह से अचानक सिर में दर्द हुआ। इलाज के लिए भर्ती कराया शाम को मौत हो गई।

इन गांवों में मौतें तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गोकुला, लक्ष्मीपुर,जसीनपुर, मथुरापुर, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मथलोहियार और पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बलुआ। DM-SP बोले-डायरिया से गईं जान, DIG ने कहा- शराब से मौत की आशंका मोतिहारी जिले के DM सौरभ जोरवाल और SP कांतेश मिश्रा ने बताया कि जांच में डायरिया और फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई है। वहां मेडिकल टीम कैंप कर रही है। इधर, पुलिस मुख्यालय में चंपारण रेंज के DIG जयंतकांत ने सभी लोगों की मौत जहरीली शराब से होने की आशंका जताई है। इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। लखमीपुर निवासी रामेश्वर राम (35), ध्रुप पासवान (48), अशोक पासवान (44), छोटू कुमार (19), गोखुला निवासी जोखू सिंह (50) , जसीनपुर निवासी अभिषेक यादव (22), ध्रुप यादव (23), मैनेजर सहनी (32), लक्षण मांझी (33), मथुरापुर निवासी नरेश पासवान (24), माधवपुर हरसिद्धि निवासी मनोहर यादव, धवई नन्हाकार हरसिद्धि निवासी सोना लाल पटेल (48), पहाड़पुर थाना के मठ लोहियार निवासी परमेंद्र दास, नवल दास, पहाड़पुर थाना के बलुआ निवासी टुनटुन सिंह और भूटन मांझी शामिल हैं।

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर मचाया है। सीवान जिले में पिछले 24 घंटों में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है। एक मौत गोपालगंज में भी हुई है। 14 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। इनमें 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। ऐसा कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सोमवार की शाम मामले में कार्रवाई करते हुए सीवान एसपी ने लकड़ी नवीगंज OP थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद और चौकीदार मोहम्मद शामिल को निलंबित कर दिया है। इससे पहले आज ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा है कि सैनिटाइजर बनाने के लिए कोलकाता से स्प्रिट मंगाई गई थी, उसी से शराब बनी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000