कोहरे के बीच 2 भीषण हादसे; 3 की मौत, 18 श्रद्धालुओं सहित 20 लोग हुए घायल

राजस्थान में सोमवार सुबह दो सड़क हादसे हो गए। जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 यात्री घायल हो गए। जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए। पहला हादसा राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ। जहां रोडवेज बस और जीप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी हादसा भीलवाड़ा में अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। जहां, बस के पलट जाने से 18 यात्री घायल हो गए।

रोडवेज बस और जीप में आमने-सामने की भिड़ंत…

श्रीगंगानगर के पदमपुर में सुबह कोहरे के चलते रोडवेज बस और जीप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पदमपुर थाना एसएचओ सुरेंद्र राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त जीप में पांच लोग सवार थे, जो गांव 33एमएल से पंजाब की तरफ जा रहे थे। रोडवेज बस की टक्कर से एक महिला ओर दो पुरुष की मौत हो गई। तीनों शवों को पदमपुर सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, दो घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसा इतना जबर्दस्त था कि जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ओवरब्रिज पर पलट गई जातरुओं से भरी बस…

इधर, भीलवाड़ा में अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह धुलखेड़ा ओवरब्रिज पर जातरुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस उज्जैन महाकाल से पुष्कर जा रही थी। कोहरे के बीच सुबह के वक्त चालक को नींद आने की वजह से बस धुलखेड़ा पुलिया पर डिवाइडर से टकरा गई और पलटी खा गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। जिन्हें तीन एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000