जमीन विवाद में गोली मारकर 2 लोगों की हुई थी हत्या, 15 दोषियों को मैनपुरी कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

मैनपुरी। हत्या के मामले में 23 साल बाद जिला कोर्ट ने 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 25-25 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। 4 फरवरी 2021 को जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान फारिंग में दोनों तरफ से एक-एक लोग की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

एडिशनल डीजीसी क्राइम विश्वजीत सिंह के अनुसार, कुर्ला थाना क्षेत्र गांव मुलुक में 4 फरवरी 2001 को कूड़ा फेंकने को लेकर फेरन सिंह और शोभारण सिंह पक्ष के बीच मारपीट हो गई थी। विवाद बढ़ने के बाद पंचायत बुलाई गई। लेकिन पंचायत के फैसले से पहले ही दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी हुई एक पक्ष से हेमसिंह की मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से विश्राम सिंह की मौत हो गई। जबकि फेरन सिंह और उनका भतीजा रामवीर सिंह घायल हो गए थे।

फेरन सिंह ने कुर्ला थाने में शोभारण सिंह, नेम सिंह, विनोद कुमार, सुबोध कुमार, लखन सिंह, श्रीनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, विश्राम सिंह की बहन ईश्वरी देवी ने फेरन सिंह, रामबरन, मिली सिंह, अशोक कुमार, मुनेश, सुरेंद्र, रामवीर, नेत्रपाल, रविंद्र, क्षेत्रपाल, नागेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना में पता चला कि नेत्रपाल, रविंद्र सिंह और क्षेत्रपाल घटना के समय मौजूद नहीं थे। पुलिस ने उनके नाम मुकदमे से निकाल दिए थे। बाकी बच्चे लोगों के खिलाफ जांच कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।

एडिशनल डीजीसी विश्वजीत सिंह ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान गवाहों की गवाही और सबूत के आधार पर न्यायाधीश जयप्रकाश की कोर्ट ने दोनों पक्षों से 16 लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 25-25 हजार का जुर्माना लगाया है। जिसमें शोभारण सिंह पक्ष के 6 और फेरन सिंह के पक्ष के 10 लोग शामिल है। सजा पाए 15 दोषियों को जेल भेज दिया गया है। आजीवन कारावास की सजा सुनाई और आर्थिक दंड के साथ जेल भेज दिया। विश्वजीत सिंह बताया कि फेरन सिंह के पक्ष से आरोपी रामबीर सिंह 16 साल से गायब है ।कोर्ट ने रामबीर सिंह को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा एक नाबालिग आरोपी की पत्रावली अलग कर दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000