मॉल के बेसमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,दो युवक और दो युवतियों को किया गिरफ्तार

भागलपुर। एक नामी मॉल के बेसमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का भागलपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवतियों सहित पांच लोगों को रंगेहाथों पकड़ा। पुलिस ने जब छापेमारी की तो सभी के सभी आपत्तिजनक हालत में थे। ग्राहकों को लुभाने के लिए वाट्सऐप ग्रुप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें और रेट कार्ड भेजे जाते थे। जब सौदा पट जाता था तो मॉल का बेसमेंट उनके लिए एलॉट कर दिया जाता था।

नामी मॉल में ‘गंदा काम’

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र ये नामी मॉल है। आश्चर्य है कि इस मामले में मॉल का ऑनर भी शामिल है। 25 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मॉल के बेसमेंट में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष ने अपनी टीम से इसे कन्फर्म किया, इसके बाद मॉल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मॉल के बेसमेंट में स्थित दो केबिन से दो युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पैसे लेकर देह व्यापार करते हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

वाट्सऐप पर पहले तय होता था रेट

पुलिस ने बताया कि मॉल के मालिक दिलीप कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके मोबाइल से कई लड़कियों की तस्वीरें और रेट लिस्ट बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि ग्राहकों को लुभाने के लिए एक वाट्सऐप ग्रुप भी बनाया गया था। इस ग्रुप में लड़कियों की तस्वीरें और रेट कार्ड शेयर किए जाते थे। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री, इस्तेमाल किए हुए और बिना इस्तेमाल किए हुए कंडोम और टैबलेट भी बरामद किए गए।

मॉल का मालिक भी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में मॉल के संचालक 61 वर्षीय दिलीप कुमार सिंह, 27 वर्षीय अमर कुमार दास उर्फ अमित, 24 वर्षीय राहुल कुमार साह और दो युवतियां शामिल हैं, जिनकी उम्र 19 और 27 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। सिटी एसपी के. रामदास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000