राजनीति में उतरने की तैयारी में उमेश पाल की पत्नी जया पाल, बोलीं- भाजपा से टिकट मिला तो लड़ूंगी मेयर का चुनाव

प्रयागराज। अपने पति के हत्यारों को उनके सही मुकाम पर पहुंचाने के लिए अब उमेश पाल की पत्नी जया पाल राजनीति में उतरने की तैयारी में हैं। बस उन्हें मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिलने का इंतजार है। अतीक अहमद को उम्र कैद की ही सजा मिलने और अशरफ को अपहरण के आरोप से बरी किए जाने से नाराज जया पाल का कहना है कि इन दोनों को जब तक फांसी की सजा नहीं मिल जाती है, वह शांत बैठने वाली नहीं हैं। एक तरफ जहां जया पाल अपने पति के लिए इंसाफ चाहती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा का डर भी सता रहा है। जया पाल का कहना है कि उनके पति की हत्या हुए लगभग डेढ़ माह होने को आया है, मगर अभी भी हत्या करने वाले मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जया पाल ने कहा कि जब तक अतीक अहमद और अशरफ जैसे माफिया जिंदा हैं, तब तक एक आम इंसान सुरक्षित नहीं है। इनको जल्द से जल्द फांसी पर लटका देना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की आस लगाकर बैठी उमेश पाल की मां शांति देवी और पत्नी जया पाल को उनसे मिलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इन सबके बीच उमेश पाल की पत्नी का कहना है कि अगर पति को न्याय दिलाने के लिए उन्हें मेयर पद का चुनाव लड़ना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगी। फिलहाल जया पाल अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से करना चाहती हैं। उनका कहना है कि जिस पार्टी से उनके पति थे, वह उसी पार्टी में शामिल होंगी। पति के सम्मान में जया पाल मैदान में – जैसे स्लोगन के साथ जया पाल का चुनावी पोस्टर सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हुआ। इसमें उनको भारतीय जनता पार्टी से मेयर पद की प्रत्याशी दर्शाया गया है। इस संबंध में जया पाल का कहना है कि उन्हें कुछ नहीं पता, लोग उन्हें राजनीति में देखना चाहते हैं। उन्हें सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के निर्देश का पालन करना है। अगर पार्टी उन्हें चुनावी मैदान में उतारती है, तो वह जरूर लड़ेंगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शहादरा में हाई-टेंशन पोल पर चढ़ा व्यक्ति,कहा- पीएम मोदी, सीएम और चीफ जस्टिस से बात कराओ     |     दिवाली से पहले दिल्ली बनी गैस चेंबर, कई इलाकों में AQI पहुंचा 400 के पार, हवा में घुला जहर     |     दिल्ली-एनसीआर में GRAP-II के लागू होते ही लोगों की जेब पर दिखा असर, दोगुनी कर दी गई पार्किंग फीस     |     धरती के भगवान खेलते रहे क्रिकेट, पिता को टरकाता रहा स्टाफ, बुखार से मासूम बच्ची ने पिता की गोद में तोड़ा दम     |     यूपी विस उपचुनाव:भाजपा ने करहल में अखिलेश के भतीजे के सामने चला जीजा वाला दांव, जानें क्या बन रहे हैं समीकरण     |     यूपी विस उपचुनाव:बसपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट     |     यूपी विस उपचुनाव:करहल से लालू और मुलायम के दामादों के बीच होगा चुनावी मुकाबला     |     यूपी विस उपचुनाव:कांग्रेस के इनकार के बाद सपा ने बाकी बची 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार     |     झारखंड विधानसभा चुनाव: झामुमो ने जारी की 5 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, चमरा लिंडा को दिया टिकट     |     झारखंड विधानसभा चुनाव:असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान,सरकार बनने पर हुसैनाबाद बनेगा जिला, राम या कृष्ण के नाम पर होगा नामकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000