हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं, 35 मुकदमें और पुलिस कुर्की का आदेश लेकर घर पहुंची तो हो गया, लापता

पुलिस ने खेत से हिस्ट्रीशीटर की मोटर साइकिल, शर्ट, मोबाइल, चप्पल और आधार कार्ड किया है, बरामद…

पुलिस ने खेत से हिस्ट्रीशीटर की मोटर साइकिल, शर्ट, मोबाइल, चप्पल और आधार कार्ड किया है,बरामद...
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का सामान खेतो से बरामद होने का किया है,दावा…


बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस एक हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति कुर्क करने का आदेश लेकर उसके घर पहुंची तो दंग रह गई। हिस्ट्रीशीटर अचानक घर से लापता हो गया। उसके ऊपर 35 गंभीर मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर का सामान खेतो में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने खेत से हिस्ट्रीशीटर की मोटर साइकिल, शर्ट, मोबाइल, चप्पल और आधार कार्ड बरामद किया है। बरहाल हिस्ट्रीशीटर की तलाश जारी है।

लापता हिस्ट्रीशीटर बबेरू थाना क्षेत्र के हरदौली गांव का रहने वाला शमशाद है। शमशाद के खिलाफ बलवा, डकैती, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट के तहत 35 मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट ने शमशाद की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है, जिसे तामील कराने बीते दिन पुलिस उसके घर पहुंची थी, लेकिन इससे पहले ही वो लापता हो गया। शमशाद का सामान खेतो में पड़ा हुआ मिला, जिसे देखकर पुलिस दंग रह गई। मौके डॉग स्कवायड, फोरेंसिक टीम बुलाई गई और जांच पड़ताल की गई।

डीएसपी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल, शमशाद की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। वो कल रात घर से निकला था। उसकी मुकदमे की तारीख 12 सितंबर बांदा कोर्ट में लगी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नही चल सका है। जब पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर में संपर्क किया तो उसकी पत्नी फातिमा ने बताया कि वह शनिवार रात घर से निकला था। फोन किया तो दोस्तो संग बैठा हूं बताया, लेकिन देर रात दोबारा फोन किया तो मोबाइल बंद बताने लगा। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी किया है, जिसके कारण वह ऐसा कर रहा है। सर्विलांस के माध्यम से खोजबीन की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000