एक देश,एक चुनाव के लिए आचार्य ने जपा मंत्र,अंसारी ने मांगी दुआ,कहा- इससे देश का विकास होगा

अयोध्या। एक देश, एक कानून और एक चुनाव लगातार चर्चाओं में है। एक देश,एक चुनाव के लिए हिंदू और मुस्लिम एक साथ प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब इसके लिए रामनगरी अयोध्या में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोगों ने एक साथ धार्मिक अनुष्ठान किया है। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने जहां इसके लिए मंत्र जपा, वहीं बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी दुआ मांगी। दोनों ने कहा कि एक देश,एक चुनाव से देश का विकास होगा।

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस दास आचार्य रविवार को अचानक बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के आवास पर पहुंचे। परमहंस दास ने एक देश,एक चुनाव पर अंसारी से समर्थन मांगा। परमहंस दास की मांग को अंसारी ने भी बिना देर किए समर्थन दे दिया। इकबाल अंसारी ने दुआ मांगी कि देश में एक देश, एक चुनाव कबूल हो जाए। परमहंस दास ने भी इसके लिए तुलसी की माला से मंत्रों का जाप किया। उन्होंने मंत्रों के साथ-साथ वेद की ऋचाओं का पाठ भी किया।

परमहंस दास ने कहा कि एक देश, एक कानून और एक चुनाव की मांग लंबे समय से हम लोग कर रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि जिस दिन भारत में एक चुनाव लागू हो जाएगा उस दिन देश में विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी।जिस दिन एक कानून हो जाएगा, उस दिन देश का विकास होगा। एक देश, एक चुनाव और एक कानून राष्ट्र हित में है। परमहंस दास ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को इसका समर्थन करना चाहिए। शुभ काम जल्द पूरा हो इसके लिए वेद की ऋचाओं का पाठ किया है। भगवान से प्रार्थना की है कि सभी देशवासी, सत्ता और विपक्ष एक साथ मिलकर इसे सफल करें‌

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि देश में एक कानून एक चुनाव होना चाहिए। एक चुनाव से पूरे देश में विकास को गति मिलेगी, रोजगार मिलेगा। इकबाल अंसारी ने कहा कि अल्लाह से दुआ है कि हमारी जनता जो मांग रही है वह कबूल हो जाए। देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए रास्ते पर चलें। प्रधानमंत्री मोदी देश हित में काम कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000