टॉफी में जहर मिलाकर आंगन में फेंका, खाते ही 4 बच्चों की मौत

कुशीनगर। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जिला शासकीय अधिवक्ता जीपी यादव के प्रयास से लगभग तीन वर्ष से कम समय में दोषियों को सजा मिली है। पीड़ित परिवार ने इस फैसले से खुशी जाहिर की है और जिला जज एवं डीजीसी जीपी यादव को धन्यवाद दिया है।

शासकीय अधिवक्ता जीपी यादव ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व 23 मार्च 2022 को कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के लठउर टोला की मुखिया देवी सुबह घर के दरवाजे पर झाडू लगा रही थी। इसी दौरान उन्हें एक पॉलिथिन में पांच टॉफी और नौ रुपये मिले। उन्होंने उसमें से तीन टॉफी अपने नातियों और एक टॉफी पड़ोसी के बच्चे को दे दी। चारों बच्चे टॉफी खाने के बाद खेलने के लिए कुछ दूर ही आगे बढ़े थे कि बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। बच्चों को तड़पता देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन किया।

जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो एक-एक बच्चों को बाइक पर बिठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चों में रसगुल्ला की 5 वर्षीय बेटी मंजना, तीन वर्षीय स्वीटी और दो वर्षीय बेटा समर शामिल हैय बलेसर का 5 वर्षीय इकलौते बेटे अरुण की भी टॉफी खाने से मौत हुई थी। उस समय टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियों की भी मौत हो जा रही थी। इस घटना से गांव के साथ पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी।

शासकीय अधिवक्ता जीपी यादव ने बताया कि 4 मासूम बच्चों को मौत की नींद सुलाने वाले 3 पड़ोसियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस सनसनीखेज वारदात को पुरानी रंजिश में मासूम के पड़ोस में रहने प्रेम प्रसाद, बाला प्रसाद और चाबास प्रसाद ने टॉफी में खतरनाक जहर मिलाकर घर के बाहर फेंक दिया था। पुलिस ने गवाहों और सबूत के आधार पर कोर्ट ने प्रेम प्रसाद, बाला प्रसाद और चाबास प्रसाद को दोषी करार देते हुए 25-25 हजार का जुर्माना लगाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000