मध्यप्रदेश जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की मालकिन ने खाया जहर, हालत बेहद गंभीर, ईडी के छापों के बीच खुदकुशी की कोशिश By Pratibha Rajdar Last updated Jan 31, 2025 336 मध्य प्रदेश के भोपाल में जय श्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की 31 साल की डायरेक्टर पायल मोदी ने जहर खा लिया है। पायल मोदी के पति किशन मोदी कंपनी के मालिक हैं। घटना के बाद पायल मोदी को भोपाल के एक निज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। भोपाल में जय श्री गायत्री फूड सिटी कानों पर एड का छापा पड़ा है। यह कंपनी डेरी प्रोडक्ट तैयार करती है। ईडी ने भोपाल, मुरैना, सीहोर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कंपनी के डेरी प्रोडक्ट्स कई देशों में सप्लाई किए जाते हैं। फॉरेन इन्वेस्टमेंट और अन्य मामलों की शिकायत के आधार पर तलाशी ली जा रही है। 6 महीना पहले ईओडब्ल्यू ने सीहोर में छापेमारी की थी। समाचार 336 Share