पुलिस मुठभेड़ में डकैती गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, चार के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मुरादनगर में पुलिस ने शुक्रवार को एक डकैती गिरोह के 5 सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान 4 आरोपियों के पैरों में गोली लग गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

जानिए, क्या कहना है डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी का…

डीसीपी (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी के अनुसार, एसडब्ल्यूएटी टीम और मुरादनगर पुलिस रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार 6 संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने के बजाय बाइक घुमा कर गंगा नहर के रेगुलेटर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और चारों तरफ से घेरने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस मुठभेड़ में 4 आरोपियों के पैर में लगी गोली…

इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें चार आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे बाइक से गिर गए। पुलिस ने उन्हें पकड़कर अस्पताल भेजा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख, अभिषेक जाटव, नदीम और शिवांश (सभी 25 साल के) के रूप में हुई है। पांचवे आरोपी हरीश को बिना किसी चोट के गिरफ्तार किया गया, जबकि छठा आरोपी भागने में सफल हो गया।

पुलिस पूछताछ  में आरोपियों ने उगले कई राज…

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 13 फरवरी की रात मुरादनगर के घी और तेल के थोक व्यापारी सतीश चंद गर्ग और उनके अकाउंटेंट बबलू से लूटपाट की थी। आरोपियों ने व्यापारी और अकाउंटेंट को उनके घर जाते समय रोका और उनकी बैग छीन ली, जिसमें बिक्री और स्टॉक रजिस्टर, दुकान की चाबियां और ₹2800 नकद थे।

जल्द ही फरार आरोपी को भी कर लिया जाएगा गिरफ्तार: पुलिस…

इस लूट के बाद मुरादनगर में अफवाह फैल गई कि बदमाशों ने ₹8.5 लाख लूट लिए हैं, जिससे जनता में आक्रोश फैल गया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। हालांकि, व्यापारी और उसके परिवार ने जांच में पुष्टि की कि केवल ₹2800, कुछ रजिस्टर और दुकान की चाबियां लूटी गई थीं। फिलहाल, पुलिस ने फरार छठे आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000