पुलिस की गिरफ्त में आरोपी धड़धड़ बाबा उत्तरप्रदेशगाज़ीपुर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी धड़ाधड़ बाबा गिरफ्तार; नहर की पुलिया से धराया, 2020 में भी दर्ज था केस By Khulasa India News Desk Last updated Feb 15, 2025 244 गाजीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना गहमर पुलिस टीम ने धड़ाधड़ बाबा उर्फ सूर्यप्रकाश पाण्डेय को गहमर स्टेशन के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 27/2025 के तहत पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। सूर्यप्रकाश पाण्डेय, जो रायशंकर पाण्डेय का पुत्र है और ग्राम पचला, थाना जंगीपुर, गाजीपुर का निवासी है, के खिलाफ पहले भी एक गंभीर मामला दर्ज है। वर्ष 2020 में थाना नंदगंज में धारा 377, 504, 506 के साथ SC/ST एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उप निरीक्षक कौशलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 फरवरी 2025 को यह गिरफ्तारी की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह गिरफ्तारी जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। अपराध 244 Share