एचआईवी पॉजिटिव दुल्हन के साथ 5 लोगों ने मनाई सुहागरात, मुजफ्फरनगर से लेकर उत्तराखंड तक मचा हडकंप

मुजफ्फरनगर। बात जब शादी की हो तो हर कोई बड़े चाव से अरमान संजोने लगता है।शादी तय होने के बाद दूल्हा और दुल्हन हल्दी से लेकर विदाई तक की पूरी तैयारी करते हैं। इतना ही नहीं आज के आधुनिक युग में तो दूल्हा और दुल्हन हनीमून और सुहागरात तक ​का प्लान पहले बनाकर बैठे रहते हैं। सुहागरात में क्या गिफ्ट देना है,पूरी रात क्या बात होगी ये सब पूरी तैयारी शादी से पहले ही हो जाती है,लेकिन इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को ऐसा गिफ्ट दिया है कि अब पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।अब पुलिस दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने वाले पांच अन्य दूल्हे की भी तलाश कर रही है।

फिल्म डॉली की डोली के अंदाज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग में पांच बार एक रात की दुल्हन बन चुकी महिला एचआईवी पॉजेटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने उपचार शुरू कर दिया है। पीड़िता के संपर्क में आए लोग भी गुपचुप तरीके से अपनी जांच करा रहे हैं। तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूदाधारी के रहने वाले बादल ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की रहने वाली युवती के साथ एक मार्च को शादी की थी।दुल्हन विदाई के बाद अपने भाई के साथ ससुराल आई थी।रात में सभी सो गए थे। दुल्हन और उसका भाई सुबह के समय घर में नहीं मिले थे।

घर में रखे जेवर, नगदी, मोबाइल और सामान गायब था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने छह मई को दुल्हन समेत सात आरोपी पकड़कर गैंग का खुलासा किया था। तब से दुल्हन जिला जेल में बंद है। पिछले दिनों दुल्हन ने तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन से एचआईवी जांच कराने की बात कही। इस पर जांच कराई गई तो दुल्हन पॉजेटिव निकली। एड्स की पुष्टि होते ही दुल्हन का उपचार शुरू कर दिया गया है।पुलिस जांच में सामने आया था कि एक रात की दुल्हन बनने वाली महिला अब तक पांच शादियां कर चुकी है। इसी अंदाज में वह सामान लेकर फरार हो जाती है। अभी तक इस मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी भी अदालत से स्वीकृत हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तराखंड के रुद्रपुर की रहने वाली एक महिला यूपी के भोले-भाले दूल्हों को फंसाती थी। फिर उनसे शादी करके उन्हें लूटकर फरार हो जाती थी। महिला अकेली नहीं पूरे गिरोह के साथ काम करती थी। पिछले महीने लूटपाट की घटनाएं बढ़ जाने के बाद पुलिस ने शिकंजा कसा तो महिला को समेत उसके गैंग के सात और लोगों को धर दबोचा था। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया। महिला ने जब बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है तो पुलिस के कान ही खड़े हो गए।

महिला के एचआईवी पॉजिटिव की खबर ने पुलिस-प्रशासन में मानों भूचाल सा ला दिया हो।पुलिस ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर महिला का टेस्ट करवाया। टेस्ट में भी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुलिस अब महिला से उन लोगों के नाम पता करने में जुटी है, जिनके साथ सुहागरात मना चुकी है। महिला ने पुलिस को उन पांच दूल्हों के बारे में भी बताया जिनसे शादी करके वह उन्हें लूटपाट का शिकार बना चुकी है। महिला के एचआईवी पॉजिटिव की खबर जब उससे शादी करने वाले उन पांच दूल्हों को लगी तो वह भी टेंशन में आ गए। पुलिस अब इनका भी टेस्ट करवाएगी।

पुलिस ने बताया कि लुटेरी दुल्हन अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पहले पैसे वालों से संपर्क बढ़ाती थी फिर उन्हें फंसाती थी। कुंवारे लोगों को टारगेट करके उनसे शादी करती थी। पुलिस ने बताया कि महिला इतनी शातिर है कि वह शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहती थी। ससुराल में सबका दिल जीतने के बाद मौका पाते ही वहां से गुहने चुराकर फरार हो जाती थी। इसके बाद महिला बीमार भी हो गई थी। उस दौरान महिला की जांच कराई गई तो उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। महिला ने इस दौरान किसी भी तरह की कोई दवा भी नहीं ली और वहां से चली गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000