अजब-गजब:रोडवेज बस में कंडक्टर ने खरगोश का भी काट दिया टिकट, वसूला दोगुना किराया

बरेली। अगर आप रोडवेज बस में सफर कर रहे हैं और अपने साथ खरगोश के बच्चे ले जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि अब यात्री के साथ में खरगोश के बच्चे का भी किराया देना पड़ेगा।ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं में परिवहन विभाग का नया कारनामा सामने आया है। बरेली-बदायूं हाईवे पर यात्रा के दौरान बरेली डिपो की बस के कंडक्टर ने खरगोश के दो टिकट काट दिए। पशु प्रेमी ने इस मामले की शिकायत परिवहन निगम के अधिकारियों से की। वहीं बस में सफर कर रहे किसी यात्री ने खरगोश के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानें क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बदायूं शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले पारस अग्रवाल ने शनिवार को बरेली के कुतुबखाना बाजार से खरगोश का बच्चा खरीदा था।पारस अग्रवाल बदायूं आने के लिए बरेली डिपो की बस में बैठे थे और पिंजरे में खरगोश के बच्चे को ले जा रहे थे। पारस अग्रवाल ने अपनी गोद में ही उस पिंजरे को रखा था इसके बावजूद बस के कडंक्टर ने खरगोश के बच्चे के दो टिकट 75-75 रुपये के काट दिए और तीसरा टिकट 75 रुपये का पारस अग्रवाल का भी काट दिया। इसके बाद इस मामले की शिकायत पारस अग्रवाल ने पशु मित्र विकेंद्र शर्मा से की,जिसके बाद विकेंद्र शर्मा ने परिवहन निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर दी।

कई यात्रियों को रुपये लेकर भी नहीं दिए टिकट

बस में कई और यात्री भी बैठे थे।उनमें कई यात्रियों को रुपये लेकर भी टिकट नहीं दिए गए थे। एक यात्री से उसके सामान के 450 रुपये ले लिए गए थे,लेकिन टिकट उसे भी नहीं दिया गया था।

खरगोश का मामला मीडिया की सुर्खियों में आने पर जांच शुरू

खरगोश वाला मामला मीडिया की सुर्खियों में आने पर जांच शुरू कर दी गई है।एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने मामले की जांच शुरू कर दी है।एआर‌एम ने बस के कंडक्टर,खरगोश ले जाने वाले पारस अग्रवाल और पशु मित्र विकेंद्र शर्मा को बयान देने के लिए बुलाया।तीनों के बयान के बाद कडंक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000