खाटूश्याम जा रहे कार-ट्रेलर से टकराई इंजीनियर, बैंक मैनेजर समेत 5 लोगों की हुई मौत

लखनऊ के इंजीनियर समेत परिवार के 5 लोगों की जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार खाटूश्यामजी जा रहा था। रविवार सुबह हाईवे पर तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर सड़क से नीचे जाकर पलट गया। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। कार से शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जयपुर के रायसर थाने के SHO रघुवीर सिंह ने बताया- हादसा सुबह 8 बजे जमवारामगढ़ में मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हुआ।

हादसे में मरने वालों की पहचान लखनऊ के बालागंज इलाके के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सिंह (35), उनकी पत्नी प्रियांशी (30), पिता सत्य प्रकाश (60), मां रामा देवी (55) और 6 महीने की बेटी के रूप में हुई है।

प्रियांशी बैंक ऑफ बड़ौदा की गोमतीनगर ब्रांच में मैनेजर थीं। सत्य प्रकाश मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। बच्ची का नामकरण नहीं हुआ था, घर के लोग उसे श्री कहकर बुलाते थे। हाल में ही बच्ची का मंथली बर्थडे मनाया गया था।

कल लखनऊ से मैनपुरी गया था परिवार चचेरे भाई आदित्य प्रकाश सिंह ने बताया- अभिषेक का पूरा परिवार मूलतः सीतापुर के मिश्रिख इलाके का रहने वाला है। अभिषेक ने 2020 में सेकेंड हैंड VERNA कार (UP 32 ES 8766) खरीदी थी। सभी लोग उसी कार से शनिवार शाम 5 बजे मैनपुरी के लिए निकले थे। वहां उसकी बहन सरला की शादी हुई है। बहन के बेटे का जन्मदिन था।

सभी लोग रातभर रुके थे और बर्थडे सेलिब्रेट किया। रविवार सुबह खाटूश्यामजी के लिए निकले थे। खाटू श्याम से 100 किमी पहले नेकावाला टोल के पास कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। सुबह वहां से फोन आया, तब जाकर हमें हादसे की जानकारी मिली।

ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। सभी लोग कार में फंसे रह गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

SHO रघुवीर सिंह ने बताया- पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को जयपुर के चंदवाजी स्थित निम्स हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस को आशंका है कि ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ।

3 साल पहले हुई थी इंजीनियर की शादी अभिषेक और प्रियांशी की शादी 29 नवंबर 2022 को हुई थी। हादसे के वक्त अभिषेक सिंह गाड़ी चला रहे थे। अभिषेक का बड़ा भाई हिमांशु प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी का नाम ज्योति और बेटे का नाम जियांशु है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000