मौके पर जुटी भीड़ उत्तरप्रदेशमथुरा एक ही परिवार के 5 लोगों ने दी जान: पति-पत्नी, 3 बच्चों ने दूध में जहर मिलाकर पीया; रसोई की दीवार पर लिखा सुसाइड नोट By Pratibha Rajdar Last updated Feb 10, 2026 388 मथुरा जिले में महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर में मंगलवार सुबह सनसनीखेज घटना हुई। गांव में एक दंपती ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर जान दे दी। पांचों के शव सुबह घर के अंदर पड़े मिले तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची और मौके की छानबीन की। 3 बच्चों समेत दंपती ने जहर खाकर जान दी खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष खेती करते थे। सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि मनीष, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्ष के बेटे पंकज के शव सुबह घर के अंदर पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांचों के जहर खाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद आगरा से एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। रसोई की दीवार लिखा हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं घर की रसोई की दीवार पर लिखा है हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं। आत्महत्या के कारणों को पुलिस अभी खोज रही है। मनीष के घर के बगल में ही उनके दो अन्य भाई रहते हैं। पिता का देहांत कुछ दिन पहले हो गया था। 388 Share