लव ट्रायंगल में 65 साल के बुजुर्ग की हत्या, प्रेमिका बोली- मुझे तो पेंशन के रुपयों से था प्यार

मध्य प्रदेश के निवाड़ी में 65 साल के बुजुर्ग की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में घनश्याम कुशवाहा की हत्या की गई थी। घनश्याम को उसकी 35 वर्षीय प्रेमिका सोनिया ने अपने दूसरे प्रेमी रोहित के साथ मिलकर बेरहमी से मार डाला था। बुजुर्ग रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी थी, महिला ने पेंशन और रुपयों के खातिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया हुआ था।

पुलिस को 7 अक्टूबर के दिन बनगया हाईवे पर एक अधजला शव मिला था। मृतक की पहचान घनश्याम कुशवाह के तौर पर हुई थी। जो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का रहने वाला था। पुलिस ने जांच शुरू की और घटना की कड़ियां जोड़ते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में घनश्याम के साथ एक महिला और एक पुरुष नजर आए, जिनकी पहचान सोनिया और रोहित के रूप में हुई।

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में बुजुर्ग की हत्या…

दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, शुरुआत में दोनों कुछ भी कहने से मुकरते गए, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सोनिया ने बताया कि वो घनश्याम के पैसे और पेंशन के लालच में उससे प्यार का नाटक कर रही थी। असल में वो रोहित से प्रेम करती थी, घनश्याम जब सोनिया पर साथ रहने का दबाव बनाने लगा, तो सोनिया और रोहित ने मिलकर उसे खत्म करने की साजिश रची।

हत्या की रात दोनों आरोपी घनश्याम को सुनसान जगह ले गए, जहां रोहित ने घनश्याम के सिर पर लोहे की छड़ से वार कर उसे बेहोश कर दिया। फिर दोनों ने उसके शरीर पर तेल डालकर आग लगा दी ताकि पहचान मिटाई जा सके।

पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार…

इस ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर टेक्नीकल टीम की मदद से मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों को घनश्याम और उसके मोबाइल की पहचान की थी। हत्यारों को पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था। पुलिस ने मौके से खून से सने कपड़े, लोहे की छड़, माचिस और तेल की बोतल बरामद की। फिलहाल, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने इस घटना का खुलासा महज 48 घंटे के अंदर किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000