67 साल के बुजुर्ग प्रेमी ने 30 साल की प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का नाम पुष्पा है। 30 साल की महिला का प्रेम प्रसंग एक 67 साल के बुजुर्ग के साथ चल रहा था। बुजुर्ग प्रेमी ने ही महिला की हत्या की है।

शनिवार की घटना, रविवार को पुलिस ने किया खुलासा।

मगरलोड अंतर्गत बड़ी करेली चौकी के हस्दा गांव में ये घटना हुई है। 23 अगस्त को बुजुर्ग ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना करेली चौकी में मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ और जांच के बाद आरोपी बुजुर्ग को हिरासत मे लिया और उससे पूछताछ की।

चरित्र शंका पर बुजुर्ग प्रेमी ने की महिला की हत्या।

आरोपी बुजुर्ग प्रेमी से पूछताछ के बाद रविवार को धमतरी पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने बताया “23 अगस्त को चौकी में खबर मिली कि हस्दा ग्राम में 30 साल की महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पर करेली बड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी मौके पर ही मौजूद था। जिसे तुरंत पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया।कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने आगे बताया “आरोपी 67 साल का बुजुर्ग जगन्नाथ जांगड़े हैं। पूछताछ में पता चला है कि बुजुर्ग और महिाल का पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था। महिला का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध की जानकारी होने पर उसी चरित्र शंका और शक पर बुजुर्ग ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी।

आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार।

एसडीओपी ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ धारा 103, 115 (2) बीएनएस की धारा के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000