ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, दिल्ली से आए 3 ड्रग्स डीलर गिरफ्तार, एक महिला पैडलर भी पकड़ाई

रायपुर। राजधानी पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. 2 अलग-अलग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, इनमें एक महिला भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से आए 3 डीलर भी पकड़े गए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।इंटरनेशनल नेटवर्क पर एक्शन पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पंजाब और दिल्ली से हेरोइन लाकर रायपुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया नाम के तीन डीलर शामिल हैं।ड्रग्स भी बरामद दिल्ली से आए 3 डीलर की आरोपियों के कब्जे से कुल 27.58 ग्राम ड्रग्स (एमडीएमए) जब्त किया गया है। SP लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि तस्करों के पास से ड्रग्स के अलावा गाड़ी भी बरामद की गई है।

दूसरा केस, महिला पैडलर भी गिरफ्तार।

दूसरे मामले में रायपुर के कबीर नगर पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला पैडलर को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान हरप्रीत कौर उर्फ हैप्पी (23 साल) निवासी वीर सावरकर नगर, हीरापुर रायपुर के रूप में हुई है।

महिला से भी मिला ड्रग्स।

महिला फरार आरोपी रूपिंदर उर्फ पिंदर के साथ मिलकर हेरोइन की बिक्री करती थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 9.5 ग्राम हेरोइन, एक बर्गमेन स्कूटी और एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है।

चालाकी से करते थे सप्लाई।

महिला जिस गिरोह के लिए काम करती है उसके सदस्य बेहद चालाकी से इस काम को अंजाम देते थे। वे वीडियो कॉल और लोकेशन शेयरिंग के माध्यम से ड्रग्स की डिलीवरी करते थे। ताकि पुलिस की पकड़ में न आएं।

महिला की गिरफ्तारी से पहले 5 गिरफ्तार।

इस मामले में पहले की कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोइन, एक दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 57 लाख रुपए आंकी गई थी। उन आरोपियों से पूछताछ के बाद ही महिला हरप्रीत का नाम सामने आया।

इस नेटवर्क से जुड़े और कई लोगों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा– लाल उमेद सिंह, एसएसपी रायपुर

24 घंटे के अंदर 2 बड़ी कार्रवाई ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़ा झटका है. इस कार्रवाई से रायपुर और आसपास सक्रिय नेटवर्क कमजोर होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000