70 साल का शख्‍स भूख हड़ताल पर, आप कह रहे सब ठीक है, क‍िसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को क‍िसान आंदोलन पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत को बताया गया क‍ि किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल 24 द‍िन से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्‍हें उल्‍ट‍ियां हुईं, वे 10 मिनट तक बेहोश रहे। इस पर कोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा क‍ि 70 साल का एक शख्‍स भूख हड़ताल पर है, उन्‍हें मेड‍िकल एड क्‍यों नहीं दी जा रही है। सरकार ने बताया क‍ि वे मेड‍िकल सहायता नहीं लेना चाहते। इस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा-आप कह रहे हैं सब ठीक है, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ रही है। अगर वे मेड‍िकल एड नहीं लेना चाहते तो दूसरा विकल्‍प अपनाएं।

जस्टिस उज्जवल भुइयां ने चर्चित इरोम शर्मिला का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी भूख हड़ताल दस साल तक चली। उन्‍हें सारी सुव‍िधाएं दी गईं। किसान नेता डल्लेवाल भी भूख हड़ताल जारी रख सकते हैं, लेकिन उन्‍हें डॉक्‍टरों की निगरानी में रहना होगा। कोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा क‍ि जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य के बारे में कुछ करें, वह एक जननेता हैं।

रोक रहे क‍िसान…

पंजाब एजी ने मेडिकल रिपोर्ट पढ़ी और बताया किसान नेता डल्लेवाल किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं होने दे रहे हैं। इस पर जस्टिस कांत ने कहा, आपके अधिकारी चिकित्सा सहायता देने के बजाय डल्लेवाल को कोर्ट में घसीटने पर ज्‍यादा उत्‍सुक नजर आ रहे हैं। आपके अध‍िकारी उनके स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जो दावे कर रहे हैं, उस पर हम कैसे भरोसा करें। इस पर पंजाब के एजी ने कहा, तीन चार लोगों को समस्‍या है। हम उन्‍हें ट्रांसफर करना चाहते हैं, लेकिन वे विरोध कर रहे हैं। उन्‍होंने ट्रॉल‍ियों से खुद को घेर रखा है, ताक‍ि कोई वाहन न निकल पाए।

कौन है वो डॉक्‍टर…

इस पर जस्टिस कांत ने कहा, हमें उनके खून इत्यादि के हुए मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट दिखाएं। किसी को भी हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए। आप ऐसा कह रहे हैं कि सब ठीक है। क्या आप चाहते हैं कि सिविल अधिकारी डॉक्टर बनकर काम करें। 70 साल से ज्यादा उम्र का शख्स जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा है। कौन है ये डॉक्टर जो बिना टेस्ट के कहता है कि वो ठीक है। जब वे डॉक्‍टरी मदद नहीं ले रहे हैं तो दूसरे विकल्‍प अपनाएं। सुप्रीम कोर्ट कल शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे इस मामले पर फिर से सुनवाई करेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000