7वीं के छात्र की गोली लगने से मौतः दोस्त घर से बुलाकर ले गया, बर्थडे पार्टी में चली गोली

लखनऊ में 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। वह अपने दोस्त का बर्थडे मना रहा था। तभी किसी दोस्त से गलती से गोली चली और उसे लग गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

बेहसा शहीद पथ सरोजिनी नगर के रहने वाले जमीर खान की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। उन्होंने बताया- बेटे उनैज को उसके साथी बर्थडे पार्टी मनाने की बात कहकर घर से ले गए थे। शाम करीब 7.30 बजे हम लोगों को बताया कि रोड एक्सीडेंट हो गया है।

हम लोग आनन-फानन में लोकबंधु अस्पताल पहुंचे, जहां मौत की सूचना मिली। पिता का आरोप है कि बेटे के सिर पर गोली मारी है। घटना को छिपाने का प्रयास किया गया है। बेहसा शहीद पथ सरोजिनी नगर के रहने वाले जमीर खान का बेटा उनैज स्टेलामेरी स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र है।

उसके क्लासमेट नवनीत का शुक्रवार को बर्थडे था। नवनीत अपने ड्राइवर के साथ दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनैज के घर पहुंचा। कार में नवनीत के साथ कार्तिकेय और अभिनव भी थे। तीनों नवनीत के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां पार्टी के दौरान गोली चली जो उनैज के माथे पर लगी।

नवनीत के परिजन उनैज को तुरंत लोकबंधु अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। नवनीत के पिता संजीव त्रिपाठी ने घटना की जानकारी फोन से पुलिस और उनैज के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पिता बोले- टीचर मीटिंग में जान से मारने की धमकी दी

मृतक के पिता जमीर खान ने पुलिस को बताया- उनैज को उसके दोस्त नवनीत, कार्तिकेय, अभिनव और नवनीत कार से अपने साथ ले गए। शाम को करीब साढ़े 7 बजे नवनीत के पिता संजीव त्रिपाठी ने वॉट्सऐप कॉल किया। बड़े बेटे उसैद ने फोन उठाया। संजीव ने फोन पर कहा- तुम्हारा भाई लोकबंधु में है। तुरंत अस्पताल आ जाओ।

हम सभी लोकबंधु अस्पताल पहुंचे तो बच्चे से मिलने नहीं दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने मृत अवस्था में बेटे को दिखाया। उसके माथे के बीच में गोली लगी थी। इन लोगों ने मेरे बेटे को मिलकर मार दिया। घटना से पहले पेरेंट्स टीचर मीटिंग में भी संजीव त्रिपाठी ने धमकी दी थी।

कार से पिस्टल लेकर फ्लैट में गए बच्चे

वहीं, अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि बच्चे जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। कुछ लड़के फ्लैट से निकलकर नीचे पार्किंग में आए। यहां खड़ी कार में काफी देर तक बैठे रहे। कार में लाइसेंसी पिस्टल रखी थी। बच्चे उसे लेकर फ्लैट में वापस चले गए। खेल-खेल में गोली चल गई, जो बच्चे के माथे पर जा लगी।

डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया- सोमवार देर शाम सूचना मिली कि 13 साल का लड़का अपने 3 दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मैं गया था। वहां एक्सीडेंटल फायर की वजह से उसकी मौत हो गई। पार्टी में मौजूद तीनों नाबालिग लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000