ट्रम्प बोले- ईरान से 4-5 हफ्ते जंग चल सकती है: अभी पूरी ताकत से हमला नहीं किया, हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना

इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान से जंग 4-5 हफ्ते तक चल सकती है, लेकिन अमेरिका के पास इससे ज्यादा समय तक कार्रवाई करने की क्षमता है। व्हाइट हाउस में दिए बयान में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी सेना अभी भी ईरान में बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई कर रही है।

इससे पहले सीएनएन को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा अमेरिका ने अभी पूरी ताकत से हमला शुरू नहीं किया है। ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला बाकी है। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और उसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

ईरान का 4 देशों में 6 अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान ने जंग के तीसरे दिन सोमवार को मिडिल-ईस्ट के 4 देशों में 6 अमेरिकी बेस पर हमला किया। कुवैत में अमेरिका के 3 फाइटर जेट क्रैश हो गए हैं। अमेरिका ने कहा कि कुवैत ने इन फाइटरजेट्स को दुश्मन का विमान समझकर निशाना बनाया। सभी अमेरिकी पायलट सुरक्षित हैं।

दूसरी ओर ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उन खबरों के जवाब में आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश की है।

ईरान में 555 की मौत, 740 घायल

अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं।

इनमें अब तक 555 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे।

इसके अलावा अमेरिकी सेंट्रल फोर्सेस के बयान के मुताबिक ईरानी हमलों में अब तक 6 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000