बालाजी जी जा रहे परिवार पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां.... आगराउत्तरप्रदेश बाला जी दर्शन करने जा रहे परिवार की कार पर अचानक बरसने लगी गोलियां,सहमा पूरा परिवार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 14, 2023 460 आगरा की आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-4 का एक परिवार रविवार की शाम मेहंदीपुर बालाजी जा रहा था। किरावली के भरंंगरपुर गांव के समीप बच्चों को लघुशंका कराने के लिए कार रोकने पर किसी ने कार पर गोलियां चला दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। परिवार के लोग कार से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी जानलेवा हमला हुआ। बाइक सवार बदमाशों ने कार पर गोलियां चलाईं और मौके से भाग निकले। रविवार शाम की घटना … सेक्टर-4 निवासी रवि कुमार (35) ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी बबली, 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक और 4 वर्षीय अभिषेक के साथ कार से पूजन करने राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। रविवार की शाम करीब पांच बजे किरावली के गांव भरंगरपुर के पास हाईवे किनारे कार खड़ी कर बच्चों को पेशाब कराने उतरे, तभी पीछे से मोटरसाइकिल से आए दो युवकों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं। भाग गए हमलावर… इसके बाद भाग निकले। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। समाचार 460 Share