भतीजे अखिलेश ने चाचा शिवपाल को दिखाया ठेंगा,पार्टी में अपनों को सेट नहीं कर पा रहे शिवपाल

लखनऊ। शिवपाल सिंह यादव भले ही समाजवादी पार्टी में सेट हो गए हैं। भतीजे सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चल रहे है,मगर शिवपाल अपने करीबी नेताओं को सपा में सेट नहीं करा पा रहे हैं।सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से ही शिवपाल अपने साथियों को पार्टी की प्रदेश कमेटी में शामिल कराना चाहते थे। कल रविवार को पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी टीम की घोषणा की, जिसमें शिवपाल के करीबी नेताओं को खास तवज्जो नहीं मिली। एक बार फिर शिवपाल के समर्थक खुद को सपा में ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

सपा की 182 सदस्यीय प्रदेश कमेटी में शिवपाल सिंह यादव के सिर्फ पांच करीबी नेताओं को जगह मिली है। इनमें तीन सचिव, एक सदस्य और एक आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। शिवपाल के करीबी नेताओं में ललन राय, अशीष चौबे और प्रेम प्रकाश वर्मा को सपा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। मंटू काजी को प्रदेश सदस्य और सूरज सिंह (गामा यादव) को अमंत्रित सदस्य बनाया गया है। शिवपाल के किसी भी करीबी नेता को न तो महासचिव न तो उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बताते चलें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के बाद चाचा शिवपाल सिंह यादव और भतीजे अखिलेश यादव ने सिरे गिले-शिकवे भुलाकर साथ आए। शिवपाल ने सपा में अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय करने के बाद मरते दम तक साथ रहने की घोषणा की थी।अखिलेश ने शिवपाल को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाकर पार्टी में सम्मान तो दिया मगर उनके करीबी नेताओं को तवज्जो नहीं दी। शिवपाल के करीबी नेताओं को न तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली न तो सपा प्रवक्ताओं की टीम में जगह मिली।

शिवपाल सिंह यादव को अपने करीबी नेताओं को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने की भारी उम्मीद थी, लेकिन रविवार को प्रदेश टीम की घोषणा होने के बाद उम्मीद टूट गई है। पार्टी के प्रदेश सगंठन में शिवपाल के करीबी नेताओं कोई खास अहमियत नहीं मिली। सूत्रों के मुताबिक शिवपाल ने अपने लगभग 20 नेताओं का नाम प्रदेश संगठन में शामिल करने के लिए अखिलेश को दिया था।इनमें से सिर्फ 5 सदस्यों को ही जगह मिली है।

शिवपाल सिंह यादव ने 2018 में सपा मुखिया अखिलेश यादव से सियासी वर्चस्व की वजह सपा छोड़ी थी। शिवपाल के साथ पार्टी के तमाम जमीनी नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी थी। वीरपाल यादव, राम नरेश यादव, अशोक यादव, सुंदरलाल लोधी, संगीता यादव, पीवी वर्मा, ललन राय, सुनील यादव, जयसिंह यादव, समरजीत, राम सिंह यादव, मीनू राजपूत, अनिल वर्मा, जगननायक यादव और हीरालाल यादव और फरहत मियां जैसे नेता शामिल थे।

शिवपाल सिंह यादव ने जब सपा में वापस लौटे तो ये सभी नेता भी पार्टी में वापस आ गए।अखिलेश ने उस दौरान ये भी कहा था कि शिवपाल के साथ उनके समर्थकों को भी सम्मान दिया जाएगा। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ तो परिवार के तेज प्रताप यादव, अक्षय यादव और धर्मेंद्र यादव को जगह मिली है, लेकिन शिवपाल के बेटे आदित्य यादव को जगह नहीं मिली। सपा के प्रदेश कार्यकारिणी में भी आदित्य यादव को शामिल नहीं किया गया। सपा प्रवक्ताओं की पिछले दिनों घोषणा हुई थी, जिसमें शिवपाल के करीबी एक ही नेता को जगह मिली थी। प्रदेश कार्यकारिणी में सिर्फ 5 नेताओं को जगह मिली है।

शिवपाल सिंह यादव के साथ उनके नेताओं ने सपा में वापसी की है। ऐसे में शिवपाल को सम्मान भले ही मिला हो, लेकिन सियासी रुतबा नहीं मिला है, जिससे अपने करीबी नेताओं को सपा संगठन में जगह नही दिला सके।ऐसे में शिवपाल के करीबी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। शिवपाल समर्थक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शिवपाल के भरोसे उन्होंने सपा छोड़ी थी, अखिलेश के साथ उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। ऐसे में उन्हें अपना सियासी भविष्य मंझधार में फंस हुआ नजर आ रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000