यूपी में 2024 के पहले घोसी की जंग, उपचुनाव के लिए भाजपा ने दारा सिंह चौहान को बनाया अपना उम्मीदवार,सपा से हैं सुधाकर सिंह

म‌ऊ। उत्तर प्रदेश के म‌ऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने घोसी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दारा सिंह चौहान को ही उम्मीदवार बना दिया है। दारा सिंह एक बार फिर घोसी से ही चुनाव लड़ेंगे और अपनी सीट बचाने की जिम्मेदारी होगी। बता दें कि दारा सिंह चौहान हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

दारा सिंह चौहान के फिर से मैदान में आने के कारण घोसी सीट का उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। अब दारा सिंह पर अपनी सीट बचाने की जिम्मेदारी है तो सपा भी उन्हें मात देकर अपनी ताकत दिखाना चाहेगी। घोसी में मतदान 5 सितंबर और मतगणना 8 सितंबर को होगी। सपा ने रविवार को सुधाकर सिंह को प्रत्याशी होने की घोषणा की है। घोसी सीट पर राजभर मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है।

पिछली बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर सपा के साथ थे,जबकि इस बार ओपी राजभर भाजपा के साथ हैं।दारा सिंह चौहान की नोनिया जाति के भी मतदाता यहां निर्णायक भूमिका में माने जाते हैं।सपा घोसी सीट पर जीत हासिल कर यह संदेश देना चाहेगी कि राजभर और चौहान के भाजपा में जाने के बाद भी पार्टी यहां मजबूत है।

इस उपचुनाव के परिणाम से यह भी पता चलेगा कि पूर्वांचल के इन दोनों कद्दावर नेताओं के साथ आने का भाजपा को कितना फायदा मिला।बता दें कि दारा सिंह चौहान ने बहुजन समाज पार्टी से अपने सियासी करियर की शुरुआत की थी।बसपा ने दारा सिंह को 1996 और 2000 में राज्यसभा सदस्य भी बनाया था। 2009 में बसपा के टिकट से घोसी लोकसभा से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इसके बाद दारा सिंह 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। 2017 में भाजपा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

इसके बाद 2022 में सपा में शामिल हो गए।सपा ने 2022 विधानसभा चुनाव में दारा सिंह को घोसी से अपना उम्मीदवार बनाया और उन्होंने जीत हासिल की। 2022 में सपा में शामिल हुए दारा सिंह सपा में ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाए और 2023 में एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने दारा सिंह को घोसी से अपना उम्मीदवार बनाया है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले होने जा रहा घोसी उपचुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है,जहां सपा एक बार फिर घोसी पर अपना परचम लहराने की कोशिश कर रही है तो वहीं भाजपा सपा को मात देने की तैयारी में है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000