सिपाही पर सवार खाकी की हनक, युवक को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सिपाही के सिर पर वर्दी की हनक ऐसी सवार हुई कि एक पारिवारिक विवाद में सिपाही ने एक शख्स की बुरी तरह पिटाई कर डाली। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया  पर वायरल हो रहा है, जिसमें वर्दी की गर्मी में सिपाही लात-घूसों और थप्पड़ से इस शख्स की पिटाई करता हुआ दिखाई देता है। पीड़ित व्यक्ति जमीन पर गिर जाता है, लेकिन वो उसे मारना नहीं छोड़ता। खाकी की वजह से आसपास के लोग भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। ये घटना 14 अगस्त को गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। खबर के मुताबिक यहां पर किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसका निपटारा करने पहुंचे सिपाही ने ऐसा माहौल बनाया जैसे न जाने कोई बहुत बड़ी बात हो गई थी।

इसके बाद तो सिपाही ने वर्दी के रुआब में एक शख्स पर जमकर लात घूंसे बरसा दिए, उसके पेट और छाती में लातें मारी। वीडियो में एक महिला उसे और मारने के लिए भी कहती हुई सुनाई देती है तो वहीं कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं और सिपाही को रुकने के लिए भी कहते हैं। इस दौरान वहां मौजूद किसी ने घटना का पूरा वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडाया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने स्वत: मामले को संज्ञान में लिया और एक्शन लेते हुए आरोपी सिपाही रिंकू राजौरा को निलंबित कर दिया है। आरोपी सिपाही रिंकू राजौरा मधुबन बापूधाम थाने में तैनात था, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद उस पर कार्रवाई की गई है। आरोपी सिपाही के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000