या हुसैन और जय श्रीराम का काॅलेज में लगे नारे,प्रिंसिपल ने छात्रों को देशद्रोह बताकर निकाला

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में एक इंटर कॉलेज में या हुसैन और जय श्रीराम का नारा लगाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रभात फेरी के दौरान 15 अगस्त का है। वीडियो के सामने आने के बाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने उन छात्रों के अभिभावकों को चिट्ठी भेजी है जो इसमें नजर आ रहे हैं। यहां तक कि जो छात्र थार्मिक नारे लगा रहे थे उनको कॉलेज से निकाल भी दिया गया है और उन्हें देशद्रोह का लेटर जारी किया गया है।पूरे इलाके में यह वायरल वीडियो और प्रिंसिपल का देशद्रोह वाला लेटर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

सड़क पर चलते हुए लोगों ने बनाया वीडियो…

मामला जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगढ़ का है। यहां जागृति इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक प्रभात फेरी निकाली गई। इसी दौरान कुछ छात्रों ने धार्मिक नारे भी लगाये। कुछ छात्रों ने या हुसैन के नारे लगाये तो कुछ ने जय श्रीराम के नारे लगाए। जब ये प्रभात फेरी सड़कों पर निकली तो वहां कुछ लोगों ने नारे लगाते छात्रों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

प्रिंसिपल ने जारी किया देशद्रोह का लेटर…

देखते ही देखते यह वीडियो जंगल में लगी आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने या हुसैन और जय श्रीराम के नारे लगाने वाले छात्रों को देशद्रोही का नोटिस जारी कर दिया। प्रिंसिपल ने कार्रवाई करते हुए दोनों समुदाय के 15 छात्रों को कॉलेज से निकाल दिया।

प्रिंसिपल की कार्रवाई पर अभिभावकों की चिंता…

कॉलेज से निकाले गये छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि प्रिंसिपल की कार्रवाई से बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। अभिभावकों का कहना है बच्चों ने गलती से ये नारे लगा दिये होंगे। उसे इतना तूल नहीं देना चाहिए। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि लेटर पर गलती से देशद्रोह लिख गया, उसे बाद में सुधार दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000