बाप ने गला घोंट जलाया बेटी का शव, गांव में बताया हार्ट अटैक,बेटी के लव मैरिज से था नाराज़

बीएससी पास बेटी की गला दबाकर हत्या करने की पूरी पटकथा परिजनों ने पहले ही लिख ली थी। फिल्मी अंदाज में अंजाम दिए गए इस हत्याकांड में आरोपी ऐसे रास्ते से शव को अपने गांव तक ले गए थे, जहां न तो एक भी सीसीटीवी लगा था और न ही पुलिस का कोई खतरा। इतना ही नहीं आरोपियों ने गांववालों के लिए भी एक कहानी तैयार कर रखी थी। अपनी इसी साजिश के तहत उन्होंने अंजली के अंतिम संस्कार से पहले गांव में यह बात फैला दी कि उनकी बेटी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।पुलिस जांच में अब यह बातें सामने आ रही हैं। मामले की जांच कर रही धनकोट चौकी पुलिस टीम ने वारदात में इस्तेमाल कार व बाइक को भी बरामद कर लिया है। धनकोट चौकी प्रभारी प्रदीप ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सोसाइटी व गांव में यह बात फैला दी थी कि उनकी बेटी को दिल का दौरा पड़ा था। जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि बेटे की बाइक पर बैठ कर उसकी मां गांव से आई थी।

जबकि उसका पिता अपने किसी मित्र की कार मांग कर लाया था। सोसाइटी के कैमरे में परिवार के लोग बेटी को बेहोशी की हालत में बाहर ले जाते हुए कैद हुए हैं। दोपहर 12 बजे के आस-पास वह गांव के लिए निकले थे। फर्रुखनगर बाईपास होते हुए वह अपने गांव गए थे। उनकी ओर से जिस मार्ग का चयन किया गया था। उसमें कहीं पर कोई टोल, पुलिस नाका या कैमरा नहीं था।

शाम छह बजे हुई संदीप को घटना की जानकारी…

संदीप को बहन के घर से वापस आने के बाद पता चला कि उसकी पत्नी अंजली नहीं है। पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि बेहोशी की हालत में अंजली को उसके परिजन ले गए हैं। उसका भाई कुणाल भी मौजूद था। संदीप ने कुणाल को फोन किया, मगर उसने फोन नहीं उठाया। इस पर उसका संदेह और गहरा गया। जब उसने गांव में पता किया तो पता चला कि परिजनों ने यहां अंजली को दिल का दौरा पड़ने की बात बताते हुए उसका दाह संस्कार कर दिया है।

38 मिनट के भीतर मारपीट व हत्या कर साथ ले गए आरोपी…

आखिरी बार संदीप ने अपनी पत्नी से बुआ के घर पहुंचने के बाद फोन पर बात की थी। पुलिस की छानबीन के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि 11.14 बजे उसके माता-पिता सोसाइटी में घुसे हैं और ठीक 38 मिनट बाद अपनी बेटी को कंधे पर लेकर बाहर निकले हैं। सीन ऑफ क्राइम से साफ जाहिर है कि अंजली की हत्या से पहले काफी लड़ाई हुई है। बाथरूम के दरवाजे से लेकर कमरे में सामान बिखरा हुआ था। आरोपी जाते समय एक बैग में काफी सामान भी साथ ले गए हैं।

गांव की भांजी से कुणाल ने की थी शादी, परिवार वालों ने घर से निकाला था…

अंजली की शादी से पहले कुणाल ने गांव की भांजी के साथ शादी की थी। इसके बाद उसके परिवार, वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। उस दौरान संदीप ने कुणाल और उसकी पत्नी को अपने घर में शरण दी थी। जिस फ्लैट में रहते थे उसका किराया संदीप देता था मगर करार कुणाल के नाम पर था। कुणाल को बहन की शादी के बारे में पता था। शादी के दौरान वह मौके पर मौजूद था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000